Sarkari Naukri 2020 Updates: सरकारी विभाग में निकली हैं बंपर नियुक्तियां, जाने आवेदन करने कि प्रक्रिया
Sarkari Result 2020, Sarkari Naukri Job 2020, SarkariResults.com, Railway Jobs, RRB NTPC Exam Date, UGC Guidelines 2020, Bihar & Delhi Police Recruitment: कोरोना काल में कई लोगों को नौकरी खोने या नौकरी ना मिलने का डर बना हुआ है. पर इस डर को मन से निकाल दिजिए क्योंकि कई सरकारी विभागों द्वारा नियुक्ति शुरू कर दी गई है. रेलवे, एसएससी और बैंकिग सेक्टर में सौकड़ों रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं. अभी दो दिनों पहले ही रेलवे विभाग ने ट्वीट करके जानकारी दी की 15 दिसंबर 2020 से परीक्षा आयोजित करने वाला है. इसके अलावा जल्द आईबीपीएस पीओ और क्लर्क की परीक्षा आयोजित करने वाला है. इसके अलावा आने वाले दिनों में ग्रामीण बैंक की परीक्षा होने वाली है. राज्य सरकारों द्वारा भी कई विभागों में नियुक्ति होने वाली है. राजस्थान, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों ने कई नियुक्तियां निकाली हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. सरकारी नौकरी से जुड़ी हर अपडेट को जनने के लिए बने रहे हमारे साथ
अप्रेंटिस के पदों पर बंपर वैकेंसी, मेरिट से होगा चयन
इंटिग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए 1,000 वैकेंसी निकाली है. इसके तरह अलग-अलग ट्रेडों में फ्रेशर्स और एक्स-आईटीआई के पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी.
India Post Recruitment: आवेदन
भारतीय डाक विभाग के ओडिशा और तमिलनाडु सर्किल में GDS के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाना होगा. बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2020 तय है. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करके आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं.
RRB NTPC Recruitment: 1.40 लाख पदों पर भर्तियां
भारतीय रेलवे ने 1.4 लाख खाली पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं आयोजित करने का ऐलान किया है. आवेदन करने वाले छात्रों की परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू होगी. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर जानकारी दी. वहीं, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने कहा कि रेलवे करीब 1.40 लाख पदों पर भर्ती के लिए 15 दिसंबर से कंप्यूटर आधारित परीक्षा शुरू करेगा.
NHM Rajasthan Recruitment 2020
राजस्थान की सरकार ने 6000 से ज्यादा पदों पर सरकारी भर्ती निकाली है. इसके तहत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. NHM Rajasthan CHO Recruitment 2020 के तहत कुल 6310 पदों पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) की भर्ती निकली है. इसमें TSP पद के लिए 1041 भर्ती और नॉन TSP पद के लिए 5269 भर्तियां निकाली गई हैं.
NLC ने निकाली अप्रेंटिस के पदों पर वैकेंसी
नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NLC) ने एक्स-आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस और ऑपशनल ट्रेड अप्रेंटिस के 675 पदों पर भर्ती के लिए रिक्तियां जारी की है. इसके तहत एक्स-आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर 555 जबकि ऑपशनल ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर 120 वैकेंसी निकाली गई है.
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट सिविल जज की मेन्स परीक्षा कि तिथि घोषित
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने एमपी हाईकोर्ट मेन्स परीक्षा 2019-2020 के लिए उपस्थित होने के लिए चुने गए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. भर्ती सिविल जज क्लास 2 (एंट्री लेवल) एग्जाम 2019 के आधार पर की जाएगी. सफल उम्मीदवारों को एमपी हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट यानी, mphc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन भरना होगा.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए