Live Updates

Sarkari Naukri-Result LIVE 2021 : 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के लिए निकली सरकारी नौकरियां, नौसेना-BSF में निकली इतने पदों के लिए भर्तियां

Updated:
विज्ञापन

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates, RRC Group D Exam Pattern, RRC Group D Exam Date, RRC Group D Salary and Benefits, Sarkari Naukri Job 2021, RRB NTPC Phase 4 CBT Admit Card, JPSC Exam Date: देश भर में केन्द्र और राज्य सरकारों ने अगल-अलग जगहों पर वैंकेसियां निकाल रखी है. सरकारी नौकरी पाने की इच्‍छा रखने वाले युवा हर जारी सरकारी भर्ती की जानकारी एक ही जगह चेक कर सकते हैं. बैंक, SSC, रेलवे के अतिरिक्‍त डाक विभाग, पुलिस, सेना, शिक्षा और मेडिकल विभागों में भी बंपर भर्तियां जारी हैं. सरकारी नौकरी करने वाले छात्रों के लिए विभिन्न विभागों द्वारा कई नियुक्तियां निकाली गई हैं. सरकारी नौकरी से जु़ड़ी हर अपडेट के लिए बने रहे parbhatkhabar.com के साथ..

विज्ञापन

झारखंड में मैट्रिक व इंटर की परिक्षाएं 

मैट्रिक व इंटर की परीक्षा चार मई से शुरू होगी. इसको लेकर परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. मार्च के अंत तक परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर लिया जायेगा. इस वर्ष कोविड-19 के कारण परीक्षा दो माह विलंब से शुरू हो रही है. परीक्षा 21 मई तक चलेगी.

इलाहाबाद हाईकोर्ट में निकली भर्ती 

वकीलों के लिए उत्तर प्रदेश में जज बनने का सुनहरा मौका आया है. इलाहाबाद उच्च न्यायालय, प्रयागराज ने 98 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा मांगे गए आवेदन जिला अदालतों में जज भर्ती के लिए हैं.

DRDO में नौकरी करने का अच्छा मौका 

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने टेक्नीशियन अपरेंटिस (डिप्लोमा और आटीआई) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर निर्धारित ई-मेल पते पर भेज सकते हैं.

10वीं और 12वीं पास के लिए रेलवे में निकली नौकरियां 

सेंट्रल रेलवे के रिक्रूटमेंट सेल ने मुंबई, भुसावल, पुणे, नागपुर और सोलापुर सहित विभिन्न इकाइयों के रिक्त पदों पर भर्तियां शुरू कर दी हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 2532 रिक्त पदों को भरा जाएगा. दसवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की उत्तर कुंजी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार 19 फरवरी, 2021 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है.

BSF ने निकाली भर्ती 

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. इसके अनुसार बीएसएफ ग्रुप ए, बी और सी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. कैप्टन/पायलट, कमांडेंट, एमएएम, जेएएम, एएएम, फ्लाइट गनर आदि पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इसमें कुळ 53 पद हैं. बता दें कि चयनित उम्मीदवार को एक लाख से लेकर साढ़े तीन लाख तक की सैलरी दी जाएगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola