Live Updates

RRB NTPC 2020 Exam City, Date Link: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड आज जारी करेगा ये अपडेट, यहां मिलेगी एग्‍जाम सेंटर, डेट की जानकारी

Updated:
विज्ञापन

RRB NTPC 2020 Exam Date, Admit Card Latest News Update in Hindi, Sarkari Result 2020, Sarkari Naukri Job 2020: आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा के लिए करोड़ों छात्रों को इंतजार है. इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली है और आज ही नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) भर्ती परीक्षा के पहले राउंड में परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्‍मीदवारों के लिए एग्‍जाम सिटी, सेंटर और डेट की जानकारी 18 दिसंबर को जारी की जाएगी. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) (आरआरबी) की ओर से यह कहा गया था कि परीक्षा से 10 दिन पहले परीक्षा शहर और समय की जानकारी अभ्यर्थियों को दे दी जाएगी. इसके अलावा आज से एससी/ एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ट्रैवलिंग अथॉरिटी की सुविधा भी उपलब्ध हो जाएगी. जुड़े रहें हमारे साथ एग्‍जाम सेंटर, डेट की जानकारी के लिए

विज्ञापन

ऐसे की जाएगी नियुक्ति

नॉनटेक्निकल पॉपुलर श्रेणी में स्टेशन मास्टर, गार्ड, कार्यालय क्लर्क एवं वाणिज्यिक क्लर्क के 35208 पदों के लिए एक करोड़ 26 लाख अभ्यर्थियों के लिए 28 दिसंबर से और लेवल -1 ट्रैक मेंटेनर, पॉइंट्स मैन आदि के 103769 पदों के लिए एक करोड़ 15 लाख अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा अप्रैल 2021 से शुरू होगी. सभी परीक्षा पूरी कर एक वर्ष के भीतर सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे दी जाएगी

शुरु हो चुकी है रेलवे की परीक्षा

रेलवे मंत्रालय ने 1.4 लाख पदों पर भर्ती के लिए 15 दिसंबर 2020 से होनी वाली सीबीटी परीक्षाओं को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है. मिनिस्ट्री ऑफ रेलवेज ने एक प्रेस रिलीज के जरिए करोड़ो आवेदकों से कहा है कि 15 दिसंबर 2020 दिन मंगलवार से शुरू होने वाली रेलवे के विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षा की तैयारियां जोरों से चल रही है. आरआरबी के कुल 1.4 लाख रिक्तियों के लिए करीब 2.44 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है.

मिलेगा मुफ्त ट्रैवल पास

आरक्षित कैटेगरी के वे उम्‍मीदवार जिन्‍होंने आवेदन करते समय फ्री ट्रैवल पास की सुविधा मांगी थी, उनके लिए एडमिट कार्ड के साथ ही मुफ्त ट्रैवल पास जारी किए जाएंगे. पास की मदद से उम्‍मीदवार बगैर टिकट खरीदे एग्‍जाम सिटी तक जाने आने की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे. छात्रों को उनके एग्‍जाम सेंटर्स तक पहुंचने में दिक्‍कत न हो इसके लिए बोर्ड स्‍पेशल ट्रेनें भी चला सकता है.

RRB Admit Card 2020 ऐसे करें डाउनलोड

1 RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं.

2 होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें, जहां, “Login to view & Download your e call letter, Exam City & Date intimation slip, view Mock Link & raise any query on Help Desk” लिखा हो.

3 एक नया पेज खुलेगा.

4 अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें.

5 RRB Admit Card 2020 स्क्रीन पर दिखाई देगा.

6 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करें.

नियुक्ति प्रक्रिया में लगेगा लगभग इतना समय

रेलवे बोर्ड के मानव संसाधन महानिदेशक आनंद एस खाती के अनुसार, परीक्षा आयोजित करने से लेकर नियुक्ति पत्र सौंपने तक भर्ती प्रक्रिया को पूरा होने में लगभग एक साल का समय लगेगा.

योग्य अभ्यर्थियों ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

योग्य अभ्यर्थियों को विभिन्न चरणों में सीबीटी के लिए बुलाया जाएगा और उसी शेड्यूल के मुताबिक उन्हें सूचना भी दी जाएगी. एनटीपीसी भर्ती परीक्षा के जरिए 35000 से ज्यादा पदों को भरा जाना है। परीक्षा तिथि से चार दिन पहले अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola