RRB NTPC Exam Date 2020 updates: कोरोना वायरस के कारण कुछ इस तरह से परीक्षा करवाने की तैयारी में भारतीय रेलवे

Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 Jun 2020 10:17 PM

विज्ञापन

भारतीय रेलवे ने भारतीय रेलवे में भर्ती प्रक्रियायें भी विश्व मे कीर्तिमान स्थापित किया है. एएलपी और तकनीशियनों के 64,000 से अधिक पदों के लिए 47.45 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था. रेलवे ने 40,420 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र (22,223 एएलपी और 18,197 तकनीशियन) प्रदान किया है. उम्‍मीदवारों का चयन तीन चरणों में हुआ. पहले चरण में कंप्‍यूटर आधारित परीक्षा हुई. इसके बाद मेडिकल टेस्‍ट और डॉक्‍यूमेंट वेरिफिकेशन हुआ. रेल मंत्रालय के अधीन रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा केंद्रीय रोजगार अधिसूचना (सीईएन) संख्या 01/2018 के जरिए सहायक लोको पायलट (एएलपी) और तकनीशियनों के पदों के लिए आवेदन किए गए थे.

विज्ञापन

भारतीय रेलवे ने भारतीय रेलवे में भर्ती प्रक्रियायें भी विश्व मे कीर्तिमान स्थापित किया है. एएलपी और तकनीशियनों के 64,000 से अधिक पदों के लिए 47.45 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था. रेलवे ने 40,420 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र (22,223 एएलपी और 18,197 तकनीशियन) प्रदान किया है. उम्‍मीदवारों का चयन तीन चरणों में हुआ. पहले चरण में कंप्‍यूटर आधारित परीक्षा हुई. इसके बाद मेडिकल टेस्‍ट और डॉक्‍यूमेंट वेरिफिकेशन हुआ. रेल मंत्रालय के अधीन रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा केंद्रीय रोजगार अधिसूचना (सीईएन) संख्या 01/2018 के जरिए सहायक लोको पायलट (एएलपी) और तकनीशियनों के पदों के लिए आवेदन किए गए थे.

आने वाले दिनों में भी रेलवे एनटीपीसी की परीक्षा लेने वाला है. मौजूदा कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए रेल मंत्रालय ने कहा है कि इसके संक्रमण के कारण चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

रेलवे विभाग के सामने नई चुनौतियां

  • सोशल डिस्टेंसिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है

  • परीक्षा केंद्रों पर जमी भीड़ को संभालना

  • अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र पर फेस मास्क पहन कर आना

  • फिर इससे एक अभ्यर्थी की जगह दूसरे अभ्यर्थी का वेष बदलकर आने की नई चुनौती से निपटना

  • प्रत्येक पाली के बाद परीक्षा केंद्रों की स्वच्छता-सफाई

  • परीक्षा के निष्पक्ष और सुचारू संचालन के लिए आवश्यक मानदंडों को लागू करना विभाग के लिए नई चुनौतियां शामिल हैं.

इन नये भर्ती किये उम्मीदवारों में से 19,120 की ट्रेनिंग कोविड-19 की रोकथाम के लिए जारी उपायों से राहत मिलते ही शुरु कर दी जाएगी। एएलपी के लिए प्रशिक्षण प्रक्रिया 17 सप्ताह और तकनीशियनों के लिए प्रशिक्षण प्रक्रिया 06 महीने चलेगी. प्रशिक्षण के बाद इन को चरणबद्ध तरीके से रेलवे में नियुक्ति दी जाएगी. भारतीय रेलवे कोविड-19 के मौजूदा हालात में सभी मानदंडों का पालन करते हुए 1.25 करोड़ आवेदकों के लिए परीक्षा आयोजित करने और सभी प्रक्रियाओं के निर्धारण के लिए एक कारगर रणनीति तैयार कर रहा है.

कर्मचारी चयन आयोग ने निकाली नियुक्तियां

कर्मचारी चयन आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर SSC CPO भर्ती परीक्षा के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, और SSC CPO लागू करें ऑनलाइन लिंक 16 जुलाई 2020 तक सक्रिय हो जाएगा. SSC CPO भर्ती केंद्र सरकार के तहत पुलिस विभाग के लिए आयोजित की जाती है जैसे कि दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर, केंद्रीय निरीक्षक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में पुलिस बल और सहायक उप निरीक्षक. SSC CPO पात्रता, परीक्षा तिथियों, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और अन्य महत्वपूर्ण विवरणों के बारे में जानने के लिए एसएससी की साइट को देख सकते हैं.

जल्द ही रिलीज होगा ग्रमीण बैंकों के लिए आवेदन का नोटिफिकेशन

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड पर्सोनेल सेलेक्शन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आईबीपीएस आरआरबी पीओ 2020,आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क 2020, आईबीपीएस पीओ 2020 और आईबीपीएस क्लर्क 2020 की परीक्षा तिथियों और कैलेंडर की घोषणा पहले ही कर दी है.

इसके साथ ही ऑफिसर स्केल I, II, III एवं ऑफिस असिस्टेंट के रिक्त पदों की भर्ती के लिए आईबीपीएस आरआरबी यानी ग्रामीण बैंक का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होने की उम्मीद की जा रही है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola