RKDF University Ranchi: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत छात्रों ने ऑक्सीजन पार्क की साफ-सफाई की

RKDF University Ranchi: आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अमित कुमार पांडे ने कहा स्वच्छता पखवाड़ा भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान का एक हिस्सा है, जिन्हें छात्रों ने बखूबी निभाया.

आरकेडीएफ विश्वविद्यालय रांची के होटल प्रबंधन विभाग एवं पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आरकेडीएफ विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर में ऑक्सीजन पार्क का साफ सफाई युवा टूरिज्म क्लब के छात्र द्वारा किया गया.

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अमित कुमार पांडे ने कहा स्वच्छता पखवाड़ा भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान का एक हिस्सा है जिन्हें छात्रों ने बखूबी निभाया.

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एस चटर्जी ने छात्रों को इस कार्य के लिए उत्साहित किया. होटल प्रबंधन विभाग के छात्रों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जोर शोर से हिस्सा लिया.

इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रोफेसर पंकज चैटर्जी विभाग अध्यक्ष होटल प्रबंधन विभाग एव उप कुलसचिव स्थापना द्वारा किया गया. इस मौके पर होटल प्रबंधन विभाग एवं आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




