BPSC AE Recruitment 2020 : असिस्टेंट इंजीनियर की 255 भर्तियों के लिए ऐसे करें आवेदन

Updated:
विज्ञापन
BPSC AE Recruitment 2020 : असिस्टेंट इंजीनियर की 255 भर्तियों के लिए ऐसे करें आवेदन

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से निकाली गई असिस्टेंट इंजीनियर की 255 भर्तियों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

विज्ञापन

BPSC AE Recruitment 2020: बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से निकाली गई असिस्टेंट इंजीनियर की 255 भर्तियों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक उम्मीदवार www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेश कर सकते हैं. वेबसाइट पर आवेदन का लिंक एक्टिव हो गया है. ये वैकेंसी बिहार सरकार के शहरी विकास एवं आवास विभाग में खाली पड़े सहायक अभियंता (सिविल / मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल या असैनिक/यांत्रिक/विद्युत) के पदों को भरने के लिए निकाली गई है.

इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 4 मई से 18 मई के बीच रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे. ऑनलाइन फीस भरने की अंतिम तिथि 25 मई 2020 है. ऑनलाइन आवेदन पूरी तरह भरने की अंतिम तिथि 02 जून 2020 है. आयोग कार्यालय में स्पीड पोस्ट/निबंधित डाक से आवेदन की हार्ड कॉपी एवं सभी सभी प्रमाण पत्र प्राप्त होने की अंतिम तिथि 10 जून (शाम 5 बजे तक) है.

कुल 255 वैकेंसी में 192 वैकेंसी सिविल (असैनिक) पदों के लिए है. जबकि 61 वैकेंसी मैकेनिकल और 02 वैकेंसी इलेक्ट्रिकल पदों के लिए हैं.

शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार पद के अनुसार संबंधित श्रेणी (सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) में इंजीनियरिंग डिग्रीधारक (बीई या बीटेक की डिग्री) हो.

आयु सीमा : न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष तय की गई है.

– अनारक्षित श्रेणी की महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 40 वर्ष निर्धारित है.

– पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 40 वर्ष.

– अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 42 वर्ष.

चयन – लिखित परीक्षा और इंटरव्यू

आवेदन की फीस

सामान्य वर्ग – 750 रुपये

बिहार के एससी व एसटी वर्ग – 200 रुपये

बिहार राज्य की सभी महिलाएं – 200 रुपये

दिव्यांग वर्ग – 200 रुपये

अन्य सभी उम्मीदवार – 750 रुपये

– जिस तिथि को रजिस्ट्रेशन किया गया है उसकी अगली तिथि को सुबह 11 बजे के बाद परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने के लिए आवेदक को लिंक उपलब्ध होगा.

– जिस तिथि को भुगतान किया गया है उसकी अगली तिथि को सुबह 11 बजे के बाद आवेदक को ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए लिंक उपलब्ध होगा. अभ्यर्थी 25 मई तक भुगतान सुनिश्चित कर लें.

बीपीएससी ने कुछ दिनों पहले सहायक अभियंता (सिविल) के 31 पदों पर भर्तियां निकाली थीं. इस भर्ती का विज्ञापन संख्या 03/2020 है. इसके आवेदन के नए कार्यक्रम के तहत अब 5 मई तक रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है. एग्जाम फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 12 मई 2020 है. पूर्ण रूप से ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 मई 2020 है। आयोग कार्यालय में स्पीड पोस्ट से आवेदन की हार्ड कॉपी व सभी प्रमाणपत्रों के प्राप्त होने की अंतिम तिथि 2 जून, 2020 है.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola