PSEB Class 12th Results 2022 Updates: PSEB 12वीं रिजल्ट आज 3:15 बजे, pseb.ac.in पर ऐसे चेक करें

PSEB Class 12th Results 2022: PSEB 12वीं कक्षा के परिणाम 27 जून को जारी होने वाले थे, लेकिन पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कुछ तकनीकी गड़बड़ियों के कारण परिणाम स्थगित कर दिया था. अब परिणाम आज यानी 28 जून को जारी किए जाएंगे.रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र pseb.ac.in पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं.
PSEB Class 12th Results 2022 Updates: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) 28 जून को यानी आज 3 बजे PSEB Class 12th Result 2022 की घोषणा करेगा. पंजाब बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम 27 जून को जारी होने वाले थे, लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थगित कर दी गई है. परिणाम की घोषणा होने पर छात्र pseb.ac.in पर जाकर अपनी मार्कशीट देख सकते हैं.
इस साल पंजाब में लगभग 3 लाख स्टूडेंट्स कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं. पंजाब कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 22 अप्रैल से 23 मई, 2022 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी. विषय की आवश्यकताओं के अनुसार पेपर की अवधि 1.30 घंटे, 2 घंटे, 2.30 घंटे और 3 घंटे थी.
2021 में, COVID-19 को देखते हुए परीक्षा रद्द कर दी गई थी और परिणाम की घोषणा आंतरिक मूल्यांकन पद्धति के आधार पर हुई थी. कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.48 प्रतिशत रहा था.
पीएसईबी कक्षा 12वीं इंटर का परिणाम 2022 चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और/या अन्य डेटा का उपयोग करके बोर्ड की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा.
-
पीएसईबी कक्षा 12 वीं का परिणाम चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं.
-
होम पेज पर रिजल्ट टैब पर क्लिक करें.
-
परीक्षा का नाम चुनें.
-
अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें सबमिट करें और परिणाम देखें.
PSEB ने इस साल कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 22 अप्रैल से 23 मई, 2022 तक सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक आयोजित की थी. टर्म I की परीक्षा 13 दिसंबर से 22 दिसंबर, 2021 के बीच आयोजित की गई थी और परिणाम 11 मई, 2022 को घोषित किए गए थे.
Also Read: CBSE Term 2 Result 2022: जल्द आयेगा सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानें कहां, कैसे चेक करें
PSEB बारहवीं कक्षा के परिणाम 27 जून को जारी होने वाले थे, लेकिन पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कुछ तकनीकी गड़बड़ियों के कारण परिणाम स्थगित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




