CBSE Term 2 Result 2022: जल्द आयेगा सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानें कहां, कैसे चेक करें

CBSE Term 2 Result 2022: सीबीएसई 10वीं और 12वीं टर्म 2 परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे. कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं और मूल्यांकन अपने कार्य अपने अंतिम चरण पर है. संभावना है कि सीबीएसई बाेर्ड तय समय पर रिजल्ट जारी कर देगा.
CBSE Term 2 Result 2022 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से 10वीं और 12वीं टर्म 2 बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा जल्द ही की जाएगी. कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं और मूल्यांकन कार्य अपने अंतिम चरण पर चल रहा है. एक बार रिजल्ट की घोषणा किए जाने के बाद, छात्र अपना सीबीएसई परिणाम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं.
सीबीएसई कक्षा 10, कक्षा 12 टर्म 2 के रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं
छात्र उमंग ऐप पर भी सीबीएसई बोर्ड के नतीजे देख सकते हैं.
सीबीएसई टर्म 2 परिणाम की जांच करने के लिए, छात्रों को अपने बोर्ड परीक्षा रोल नंबर और स्कूल कोड के साथ लॉगिन करना होगा. यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट चेक कर सकेंगे…
-
सीबीएसई टर्म 2 परिणाम 2022 की कैसे चेक करें
-
सबसे पहले cbseresults.nic.in पर जाएं.
-
होमपेज पर, सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 के टर्म 2 के परिणाम के लिंक प्रदर्शित होंगे.
-
अपनी कक्षा का चयन करें.
-
अपना लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
-
परिणाम देखें और पेज का प्रिंटआउट लें.
सीबीएसई टर्म 2 के अंकों के साथ अंतिम परिणाम प्रकाशित करेगा. इससे पहले, बोर्ड ने टर्म 1 के परिणामों की घोषणा की थी, जिसमें केवल फर्स्ट टर्म परीक्षा में छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों का उल्लेख किया गया था. अंतिम परिणाम अंक पत्र में अन्य विवरणों के साथ छात्रों के पास या फेल स्थिति का उल्लेख होगा.
Also Read: JAC 8th Board Exam: झारखंड में आठवीं बोर्ड की परीक्षा कल से शुरू,करीब साढ़े 5 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कोविड-19 के कारण आयोजित दो बार की बोर्ड परीक्षा प्रणाली को नए एकेडमिक इयर 2022-23 में वापस लेने की घोषणा की है और अब साल में एक बार पुराने परीक्षा पैटर्न पर के अनुसार परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है. इसके अलावा, मूल्यांकन योजना में कई बदलाव किए गए हैं, जिसमें विभिन्न प्रकार के प्रश्नों को दिए गए वेटेज में बदलाव भी शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




