MP Police Constable Result 2024 जल्द होगा जारी, ऐसे करें चेक

Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Jan 2024 4:26 PM

विज्ञापन

MP Police Constable Result 2024: माना जा रहा है की जल्द एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं, जिससे लोकसभा चुनाव से पहले नियुक्तियों की प्रक्रिया हो सके. एमपी पुलिस कांस्टेबल 2023 परीक्षा 12 अगस्त से 18 सितंबर 2023 तक 13 मध्य प्रदेश के जिलों में आयोजित की गई थी.

विज्ञापन

MP Police Constable Result 2024: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले हजारों अभ्यर्थी रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहें है, उनका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. अभी तक आधिकारिक तौर पर चयन मंडल की ओर से किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन, माना जा रहा है की जल्द रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं जिससे लोकसभा चुनाव से पहले नियुक्तियों की प्रक्रिया हो सके. एमपी पुलिस कांस्टेबल 2023 परीक्षा 12 अगस्त से 18 सितंबर 2023 तक 13 मध्य प्रदेश के जिलों में आयोजित की गई थी.

Also Read: SI Admit Card 2023: जारी होने वाला है पुलिस भर्ती का एडमिट कार्ड, जानें डाउनलोड करने का प्रोसेस

MP Police Constable Result 2024: कुल इतने पदों पर हो रही है नियुक्ति

एमपीईएसबी का लक्ष्य एमपी पुलिस कांस्टेबल 2023 भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 7411 कांस्टेबल पदों को भरना है.

MP Police Constable Result 2024: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPSSB) की आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in पर जाएं.

  • होमपेज पर, “रिजल्ट सेक्शन” पर क्लिक करें.

  • फिर “रिजल्ट- पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023” पर क्लिक करें.

  • एक नया पेज खुलेगा जिसमें परिणाम प्रदर्शित होगा.

  • अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.

  • अंत में “परिणाम देखें” पर क्लिक करें.

MP Police Constable Result 2024: रिजल्ट जारी होने के बाद होगी ये प्रक्रिया

लिखित परीक्षा में निर्धारित स्कोर करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल परीक्षा, ट्रेड टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर आमंत्रित किया जायेगा. पदों के अनुसार शारीरिक परीक्षा, ट्रेड टेस्ट के लिए पदों से 7 गुना ज्यादा उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जायेगा. इस प्रक्रिया में सफल उम्मीदवारों को अंत में मेडिकल टेस्ट में भाग लेना होगा. पूर्ण रूप से मेडिकली फिट उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची में जगह दी जाएगी.

MP Police Constable Result 2024: न्यूनतम कट ऑफ लाना जरूरी

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2023-24 के साथ एमपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ अंक जारी करेगा. मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 2023 पास करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित न्यूनतम कट-ऑफ अंक प्राप्त करना आवश्यक है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola