Jee Main 2022 Session 2 Result आज जारी होगा, जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन भी आज से

Jee Main 2022 Session 2 Result: जेईई मेन 2022 सत्र 2 के रिजल्ट की घोषणा आज की जाएगी. एनटीए की ओर से रिजल्ट जारी किए जाने के बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही आज से ही जेईई एडवांस के लिए रिजस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू होगी.
Jee Main 2022 Session 2 Result: जेईई मेन सेशन 2 के रिजल्ट की घोषणा एनटीए आज यानी 7 अगस्त को करेगी. सुत्रों के अनुसार आज कभी भी जेईई मेन्स रिजल्ट जारी किया जा सकता है. रिजल्ट की घोषणा होने के बाद इस परीक्षा में शामिल कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए जेइई मेन्स सेशन 2 के कैंडिडेट्स को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी. जेईई मेन सेशन टू का प्रोविजनल आंसर की 3 अगस्त को ही जारी किया जा चुका है, अब आज रिजल्ट जारी किया जाएगा. हालांकि कैंडिडेट्स अपने जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट का इंतजार कल से ही कर रहे हैं क्योंकि आज से ही यानी 7 अगस्त से ही जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो जाएंगे. रजिस्ट्रेशन शुरू होने से पहले रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा.
-
जेईई मेन 2022 की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
-
आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें.
-
जेईई मेन स्कोरकार्ड 2022 में उल्लिखित सभी विवरण देखें.
-
भविष्य के संदर्भ के लिए जेईई मेन 2022 परिणाम डाउनलोड करें0
-
भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें.
इस बार रिजल्ट के साथ-साथ एनटीए जेईई मेन्स टॉपर्स लिस्ट भी जारी करेगा. उल्लेखनीय है कि जेईई मेन 2022 सेशन 2 की परीक्षा 25, 26, 27, 28, 29 और 30 जुलाई को आयोजित हुई थी.
कैंडिडेट्स का नाम (Candidate’s name)
एप्लीकेशन नंबर (Application number)
सब्जेक्ट वाइज स्कोर (Subject wise score)
परसेंटाइल स्काेर (Percentile score)
जेईई मेन 2022 रैंक (JEE Main 2022 rank)
कैटेगरी (reserved or unreserved)
टोटल एनटीए जेईई स्कोर (Total NTA JEE scores)
इस साल जेईई मेन 2022 सत्र 2 (जुलाई 2022) में कुल 6.29 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे.
Also Read: Jee Main Result 2022 Session 2 Live: जेईई मेन सत्र 2 का रिजल्ट आज, jeemain.nta.nic.in पर ऐसे चेक करें
जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी. बता दें कि केवल टॉप 2.5 लाख उम्मीदवारों को जेईई एडवांस परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी. इस परीक्षा में बैठने वाले कैंडिडेट्स को देश के टॉप आईआईटी संस्थानों में प्रवेश का मौका मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




