ePaper

JEE Main 2022 Result Date: जेईई मेन सत्र 1 का रिजल्ट jeemain.nta.nic.in पर जल्द, ऐसे चेक करें

Updated at : 08 Jul 2022 11:42 AM (IST)
विज्ञापन
JEE Main 2022 Result Date: जेईई मेन सत्र 1 का रिजल्ट jeemain.nta.nic.in पर जल्द, ऐसे चेक करें

JEE Main 2022 Result: NTA की ओर से जेईई मेन 2022 सेशन 1 रिजल्ट जल्द ही जारी करने की उम्मीद है. एजेंसी द्वारा फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है. उम्मीदवार jeemain.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. छात्र रिजल्ट संबंधी जानकारी के लिए nta.ac.in पर भी विजिट कर सकते हैं.

विज्ञापन

JEE Main 2022 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 10 जुलाई तक जेईई मेन 2022 सत्र -1 के रिजल्ट की घोषणा करेगी. एनटीए की ओर से ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Main) 2022 के लिए फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है. आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर सत्र 1 का रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट अपना जेईई मेन परिणाम देख सकते हैं. एनटीए ने जेईई मेन 2022 सत्र -2 के लिए एप्लीकेशन विंडो फिर से खोल दिया है. आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 9 जुलाई, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं. एनटीए की ओर से जेईई मेन 2022 सत्र -2 का आयोजन 21 जुलाई, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 30, 2022 को किया जाएगा.

JEE Main 2022 session 1 result: रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट्स

जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट्स

jeemain.nta.nic.in

ntaresults.ac.in

nta.ac.in

जेईई मेन्स: रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

जेईई मेन्स सत्र 1 का रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने की जरूरत है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जेईई मेन के एडमिट कार्ड तैयार रखें. मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए उन्हें अपने रोल नंबर/आवेदन संख्या का उपयोग करना होगा.

जेईई मुख्य परिणाम 2022: एनटीए जेईई रिजल्ट कैसे चेक करें

  • जेईई मेन की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.

  • जेईई मेन 2022 सत्र 1 परिणाम लिंक पर टैप करें.

  • आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.

  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.

  • रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें.

  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

टॉप 2.5 लाख कैंडिडेट जेईई एडवांस देने के लिए कर सकेंगे अप्लाई

जेईई मेन रिजल्ट के बाद टॉप 2.5 लाख उम्मीदवार आईआईटी जेईई एडवांस के लिए आवेदन कर सकते हैं. जो लोग एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य गवर्मेंट फंडेड टेक्नीकल इंस्टीट्यूशन में प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें जोसा काउंसलिंग में भाग लेना होगा. जो लोग निजी कॉलेजों में प्रवेश लेना चाहते हैं उन्हें संस्थान स्तर की काउंसलिंग के लिए आवेदन करना होगा.

JEE Main session 1 result: न क्वेश्चन्स को ड्रॉप किया गया

24 जून, मार्निंग शिफ्ट

क्वेश्चन ID: 101678, ड्रॉप

26 जून, मॉर्निंग शिफ्ट

क्वेश्चन ID: 101070, ड्रॉप

29 जून, आफ्टरनून शिफ्ट

क्वेश्चन ID: 501111, ड्रॉप ; 501121, ड्रॉप

Also Read: UPSSSC Mukhya Sevika Recruitment 2022:हेड सर्वेंट के 2693 पोस्ट के लिए 3 अगस्त से करें अप्लाई,डिटेल जानें
JEE Main सेशन 2 रिजल्ट के साथ जारी होगी ऑल इंडिया रैंक लिस्ट

जेईई मेन 2022 सत्र 2 परीक्षा के बाद ऑल इंडिया रैंक की लिस्ट जारी की जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola