Indian Army Agniveer Bharti 2024: शुरू होने वाला है अग्निवीर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें कैसे करें अप्लाई
Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Jan 2024 7:28 AM
Indian Army Agniveer Bharti 2024: अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी से शुरू की जाएगी. जिसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 मार्च 2024 होगी. सेना भर्ती वर्ष 2024-25 के लिए अग्निवीरों की भर्ती दो चरणों में की जायेगी.
Indian Army Agniveer Bharti 2024: भारतीय सेना बहुत जल्द अग्निवीर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने वाली है. भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी से शुरू की जाएगी. जिसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 मार्च 2024 होगी. सेना भर्ती वर्ष 2024-25 के लिए अग्निवीरों की भर्ती दो चरणों में की जायेगी. अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट के युवा 8 फरवरी से ही आवेदन कर सकेंगे.
Agniveer Bharti 2024 के लिए करें अप्लाई
अग्निवीर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा.
-
वेबसाइट की होम पेज पर What’s New में जाना होगा.
-
इसके बाद New Registration पर क्लिक करें.
-
अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन करें.
-
रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
-
आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.
Indian Army Agniveer Bharti 2024: जानें योग्यता
अग्निवीर टेक्निकल के पदों पर आईटीआई कर चुके उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी. भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को योग्यता के आधार पर भर्ती रैली में भाग लेने के लिए बुलाया जाएगा। जिसमें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट होगा.
भारतीय सेना में अग्निवीर बनने के लिए 10वीं या 12वीं पास युवा आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए वे लोग भी आवेदन कर सकेंगे जो बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए 8वीं पास, 8वीं पास आवेदन कर सकते हैं।
Indian Army Agniveer Bharti 2024: अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत, पहले चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इसमें पास सभी उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट जारी करने के बाद भर्ती रैली में बुलाया जाएगा. जहां डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट की जाएगी.
Indian Army Agniveer Bharti 2024: अग्निवीर भर्ती सेवा काल नियम
मौजूदा नियम के तहत अग्निवीरों के सेवाकाल खत्म होने के बाद करीब 25 प्रतिशत अग्निवीरों को स्थायी रूप से सेवा में रखने का प्रावधान है. बचे 75 प्रतिशत के करीब अग्निवीरों को नौकरी से निकाल दिया जाएगा. सेवाकाल पूरा होने के समय इन अग्निवीरों की उम्र 25 साल के आसपास होगी. जिसके बाद इन्हें पुलिस, अर्धसैनिक बल सहित कई नौकरी में मौका मिल सकता है. इसके अलावा इन्हें आपातकालिन समय में वापस भी लिया जा सकता है. जिस बारे में अभी किसी तरह की कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










