IIT में अब हिंदी में होगी B.Tech की पढ़ाई, जानें कैसे ले सकेंगे एडमिशन

Updated:
विज्ञापन
IIT Courses In Hindi

IIT Courses In Hindi

आईआईटी जोधपुर ने एक खास पहल की है जिसके अंतरगत अब वह हिंदी भाषा में भी बीटेक की पढ़ाई कराएंगे, ऐसे में जानें इससे जुड़ी अन्य जानकारियां.

विज्ञापन

B.tech Degree In Hindi In IIT: आईआईटी जोधपुर के तरफ से अब एक नयी पहल की गई है जिसके तहत अब बीटेक की पढाई हिंदी में भी की जा सकेगी. इस संस्थान ने 2020 में बानी नीति के तहत हिंदी में बीटेक के कोर्स को लांच किया जिससे अब ऐसे भी बच्चे आसानी से अपनी पढाई कर पाएंगे जो अंगेजी मीडियम से न हो. हालांकि एडमिशन की प्रक्रिया में कोई भी बदलाव नहीं है, हिंदी में कोर्स चुनने वालों को भी उनके जेईई एडवांस्ड के अंकों के आधार पर ही एडमिशन दिया जाएगा.

अलग-अलग सेक्शनों में होगी पढ़ाई

पहले साल के छात्रों को यह ऑप्शन दिया जाएगा कि वह भाषा के तौर पर हिंदी या अंग्रेजी में से किसी एक का चुनाव करें और उसी आधार पर उन्हें अलग अलग सेक्शन में डाला जाएगा. हालांकि दोनों सेक्शनों में पढ़ाने वाले शिक्षक एक ही होंगे.

Also Read: JSSC: झारखंड में विभिन्न विभागों में 863 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

शिक्षा मंत्रालय ने ट्वीट कर की संस्थान की सराहना

शिक्षा मंत्रालय ने आईआईटी जोधपुर द्वारा किये गए इस खास पहल को लेकर सराहना कल करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आईआईटी जोधपुर अब इस साल से बीटेक के कोर्स को हिंदी भाषा में भी शुरू कर रहे हैं. यह पहल इस बात को सुनिश्चित करती है कि सभी छात्र ऐसी भाषा में पढाई कर पाएं जो उनके लिए कम्फर्टेबल हो. यह आईआईटी जोधपुर की तरफ से अधिक समावेशी और सहायक शैक्षणिक माहौल को बढ़ावा देने के लिए एक बेहतरीन कदम है.

Also Read: BPSC TRE 3.0 Admit Card Out: शिक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी, जानें कैसे कर सकते हैं डाउनलोड

Also Read: Sarkari Naukri: SAIL में Btech डिग्री वालों के लिए बंपर वैकेंसी, जल्द कर लें आवेदन

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola