IHM Ranchi: इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मेनेजमेंट रांची में सरस्वती पूजा का अयोजन हुआ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2022 5:04 PM
IHM Ranchi: अवसर इंस्टीट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) रांची में ज्ञान की देवी मां सरस्वती पूजा महोत्सव का अयोजन किया गया.
IHM Ranchi: बसंत पंचमी के पावन अवसर इंस्टीट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) रांची में ज्ञान की देवी मां सरस्वती पूजा महोत्सव का अयोजन किया गया. छात्रों ने संस्थान के परिसर एवं पूजास्थल को बहुत सुंदररूप से सजाया तथा कलाकृति भी की.
इस पावन अवसर पर संस्थान के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षेक्तार, कर्मचारी एवम सभी छात्र भी उपस्थित रहे तथा विद्या की मां सरस्वती की पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना, हवन एवं अराधना की गई. तत्पश्चात संस्थान के छात्रों द्वारा बनाए गए प्रसाद को सभी के बीच वितरित किया गया.
संस्थान के प्राचार्य डॉ. भूपेश कुमार ने सभी उपस्थित लोगों को सरस्वती पुजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी एवम छात्रों को अपने ज्ञान को अधिक से अधिक विकसित करने को कहा जिससे छात्रों का अपने पढ़ाई से संबंधित बौद्धिक ज्ञान तो हो ही साथ में सामाजिक ज्ञान का भी विस्तार हो सके जिससे उनके बेहतर भविष्य बन सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










