अगर आपने भी किया है JEE Main 2020 के लिए आवेदन तो आपके लिए स्क्रूटनी का अंतिम मौका, ये रहा डायरेक्ट लिंक
Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Mar 2020 12:26 PM
JEE Main 2020: जॉइन्ट एंट्रेंस एग्जामिनेशन यानी की JEE Main 2020 के इच्छुक अभियार्थियों के आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.
JEE Main 2020: जॉइन्ट एंट्रेंस एग्जामिनेशन यानी की JEE Main 2020 के इच्छुक अभियार्थियों के आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. लेकिन जो भी अभियार्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं और उनसे आवेदन करने के दरम्यान कुछ गलती हो गयी हो तो आज अपनी गलती सुधारने का आज अंतिम समय है.
क्योंकि इसके बाद उन्हें अपनी गलती सुधारने का अवसर नहीं मिलेगा. क्योंकि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA – National Testing Agency) द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, 16 मार्च जेईई मेन-2 के आवेदन में सुधार की आखिरी तारीख है. आपको बता दें कि JEE Main 2020 की परीक्षा का आयोजन अप्रैल 2020 में होने जा रहा है.
JEE Main 2020 की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्मीदें अब एडमिट कार्ड पर टिकी है. NTA के शेड्यूल के अनुसार JEE Main 2 admit card April 2020 शुक्रवार 20 मार्च 2020 तक जारी कर दिए जाएंगे. इसके बाद जो भी अभियार्थी इस परीक्षा में बैठने के लिए आवेदन किए हैं वो उसे जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे.
गैरतलब है कि ये परीक्षा 5, 7, 9 और 11 अप्रैल 2020 को आयोजित की जाएगी.
NTA JEE Main 2020 official website पर जाने के लिए यहां क्लिक करें.
https://jeemain.nta.nic.in/webinfo/public/home.aspxप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










