ICAI CA Foundation Result 2023: जारी होने वाला है सीए फाउंडेशन दिसंबर का रिजल्ट, यहां चेक करें

Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 Feb 2024 6:35 AM

विज्ञापन

ICAI CA Foundation Result 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने आज, 2 फरवरी को सीए फाउंडेशन परिणाम 2023 की तारीख की घोषणा की है.

विज्ञापन

ICAI CA Foundation result 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने आज, 2 फरवरी को सीए फाउंडेशन परिणाम 2023 की तारीख की घोषणा की है. अधिसूचना के अनुसार, सीए फाउंडेशन परिणाम 2023 7 फरवरी को घोषित किया जाएगा. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.icai.org पर परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं.

Also Read: UPPSC RO/ARO Admit Card: उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड को ऐसे करें डाउनलोड

ICAI CA Foundation result 2023: कैसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट

स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक साइट icai.org पर जाएं.

स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर जाकर ICAI CA Foundation December Result 2023 लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3: फिर उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें.

स्टेप 4: इसके बाद उम्मीदवार के सामने रिजल्ट आ जाएगा.

स्टेप 5: अब उम्मीदवार परिणाम के पेज को डाउनलोड कर लें और रिजल्ट चेक करें.

स्टेप 6: अंत में उम्मीदवार इस पेज का प्रिंट आउट निकाल लें.

CA Foundation Dec Result: इतने प्रतिशत मार्क्स अनिवार्य

बता दें सीए फाउंडेशन परीक्षा चार पेपरों के लिए आयोजित की गई थी. यहां अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर में 40 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे और कुल मिलाकर 50% मार्क्स चाहिए होंगे.

CA Foundation Dec Result Date: कब आयोजित की गई थी परीक्षा

बता दें सीए फाउंडेश दिसंबर 2023 की परीक्षाएं 31 दिसंबर से 6 जनवरी 2024 के बीच आयोजित की गई थी. इसके लिए लाखों की संख्या में उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था. रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे.

CA Foundation Dec Result Date: परीक्षा विवरण

31 दिसंबर से 6 जनवरी तक आयोजित, सीए फाउंडेशन दिसंबर परीक्षा परिणाम न केवल व्यक्तिगत अंकों का खुलासा करेगा बल्कि टॉपर्स सूची और कट-ऑफ अंक भी प्रस्तुत करेगा. उत्तीर्ण मानदंडों का अनुपालन करते हुए, उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40% और सभी चार पेपरों में कुल 50% अंक प्राप्त करने होंगे. दिसंबर के नतीजे जारी होने के बाद, आईसीएआई द्वारा सीए मई परीक्षा 2024 की तारीखों की घोषणा करने की उम्मीद है. वेबसाइट पर आधिकारिक अपडेट के लिए बने रहें क्योंकि उम्मीदवार उत्सुकता से अपने सीए फाउंडेशन परिणामों का इंतजार कर रहे हैं और भविष्य की परीक्षाओं की योजना बना रहे हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola