ICAI CA Foundation Admit Card December 2022 जारी, icaiexam.icai.org से डाउनलोड करें

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ICAI CA Foundation admit card december 2022 RELEASED: उम्मीदवार सीए फाउंडेशन दिसंबर 2022 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्मतिथि का इस्तेमाल करना होगा.

विज्ञापन

ICAI CA Foundation admit card december 2022 Released: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने दिसंबर सत्र के लिए CA फाउंडेशन एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिया है. उम्मीदवार आईसीएआई लॉगिन अकाउंट्स में लॉग इन करके सीए फाउंडेशन दिसंबर 2022 एडमिट कार्ड ऑनलाइन एक्सेस कर सकते हैं. सीए फाउंडेशन परीक्षा 14 दिसंबर से 18 दिसंबर, 2022 तक ऑफलाइन मोड में होगी. उम्मीदवारों को अपने चुने हुए सेंटर पर एक वैध आईडी कार्ड भी लाना होगा.

विज्ञापन

सीए फाउंडेशन एडमिट कार्ड दिसंबर 2022: कैसे डाउनलोड करें

  • सीए फाउंडेशन रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करें.

  • डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.

  • सीए फाउंडेशन एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसे डाउनलोड करें और परीक्षा सेंटर पर ले जाने के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें.

  • कैंडिडेट्स अपने सीए फाउंडेशन एडमिट कार्ड में दी गई सभी सूचनाओं को ध्यान से पढ़े लें. किसी तरह की त्रूटि होने पर उन्हें परीक्षा आयोजकों से संपर्क करना चाहिए ताकि समय रहते उचि समाधान मिल सके.

डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

सीए फाउंडेशन एडमिट कार्ड दिसंबर 2022 डाउनलोड करने के लिए लिंक यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें…

ICAI CA Foundation Admit Card 2022 direct link

सीए दिसंबर परीक्षा तिथि

संस्थान द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार यह परीक्षा 14, 16, 18 और 20 दिसंबर 2022 को ली जाएगी. पेपर 1 और पेपर 2 की परीक्षा 3 घंटे- दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. इसमें परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय भी दिया जाएगा. जबकि पेपर 3 और 4 की परीक्षा 2 घंटे- दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola