ePaper

IBPS RRB PO Main Result 2021: आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन रिजल्ट जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

Updated at : 21 Oct 2021 1:40 PM (IST)
विज्ञापन
IBPS RRB PO Main Result 2021: आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन रिजल्ट जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

IBPS RRB PO Main Result 2021: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने आईबीपीएस आरआरबी पीओ मुख्य परिणाम 2021 घोषित कर दिया है. जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आईबीपीएस की आधिकारिक साइट ibps.in के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं.

विज्ञापन

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने आईबीपीएस आरआरबी पीओ मुख्य परिणाम 2021 घोषित कर दिया है. वे सभी उम्मीदवार जो मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आईबीपीएस की आधिकारिक साइट ibps.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं.उम्मीदवार आईबीपीएस पीओ मुख्य परिणाम 20 अक्टूबर से 19 नवंबर, 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं.

8 नवंबर से शुरू हो सकते हैं इंटरव्यू

इंस्ट्टीयूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू राउंड में शामिल होना होगा. साक्षात्कार 8 नवंबर, 2021 से आयोजित हो सकता है. वहीं परिणाम की जांच करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं.

वैकेंसी डीटेल्स

आईबीपीएस ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर कुल 10293 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे थे. इनमें ऑफिसर स्केल-I की 3876 रिक्तियां शामिल हैं. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 जून से 28 जून 2021 तक चले थे। बता दें कि आईबीपीएस ने पीओ पदों पर 4000 से ज्यादा रिक्तियों के लिए भी आवेदन मांगे हैं, जो 20 अक्टूबर से शुरू हो चुके हैं.

IBPS RRB PO Main Result 2021: आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स स्कोर कार्ड 2021: कैसे डाउनलोड करें

  • उम्मीदवारों को आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स स्कोर कार्ड 2021 की जांच और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करना होगा

  • उम्मीदवारों को आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाना होगा

  • ‘आईबीपीएस आरआरबी पीओ ऑफिसर स्केल- I मेन्स स्कोर कार्ड 2021 देखने के लिए यहां क्लिक करें’ नाम के होमपेज के तहत फ्लैशिंग लिंक पर क्लिक करें

  • लॉग इन करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या / रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें

  • स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखाई देगा. निर्दिष्ट समय सीमा के भीतर स्कोरकार्ड को सहेजें और डाउनलोड करें

  • आगे उपयोग के लिए स्कोरकार्ड की हार्ड कॉपी अपने पास रखें

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola