IBPS PO, SO 2024: सरकारी बैंकों में नौकरी के लिए आज है आवेदन का अंतिम दिन, यहां देखें लिंक

IBPS PO, SO 2024
IBPS PO, SO 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) द्वारा PO/MT और SO भर्ती परीक्षा के लिए अधिसूचित आवेदन प्रक्रिया को पूरी करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2024 है. उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण और शुल्क भुगतान करेंगे.
IBPS PO, SO 2024: सरकारी बैंकों में नौकरी के लिए इच्छुक युवाओं और ऐसे उम्मीदवार जो IBPS PO, SO 2024 परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं. इन दोनों भर्ती के उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) की प्रॉबेशनरी ऑफिसर (PO) / मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) परीक्षाओं के माध्यम से होने वाली दोनों भर्तियों के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2024 है. बुधवार यानी आज के बाद उम्मीदवार आवेदन में किसी प्रकार का सुधार या संशोधन भी नहीं कर पाएंगे.
इस आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अभ्यर्थियों को भुगतान शुल्क देना होगा. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन पीओ, एसओ 2024 के आवेदन के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित शुल्क 850 रुपए का भुगतान देना होगा. आरक्षित वर्गों और दिव्यांगों के लिए आवेदन का निर्धारित शुल्क 175 रूपए है. इन दोनों भर्ती परीक्षाओं के लिए आईबीपीएस ने आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2024 से शुरू की थी.
इन बैंकों में भर्ती के लिए चल रही है आवेदन प्रक्रिया
आईबीपीएस द्वारा अधिसूचित भर्ती परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवार इन सरकारी बैंकों में रिक्त 5000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. इन सरकारी बैंकों में पंजाब एण्ड सिंध बैंक (PSB), इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), यूको बैंक (UCO Bank), सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CI), केनरा बैंक (CB), इंडियन बैंक (IB), बैंक ऑफ इंडिया (BoI), बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) और बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BoM) शामिल है.
इस लिंक पर करें अप्लाई
आईबीपीएस पीओ/एमटी और एसओ भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर अप्लाई कर सकते हैं. इसके अलावा अभ्यर्थी संबंधित एप्लीकेशन पेज पर जाकर भी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. इस आवेदन प्रक्रिया के पहले चरण में अभ्यर्थियों को पंजीकरण करना होगा. इसके बाद संबंधित परीक्षा के लिए उम्मीदवार पंजीकृत विवरण की सहायता से लॉग इन करके शुल्क भुगतान करेंगे.
Also Read: RRB Group D Exam Eligibility Criteria: क्या होगी रेलवे ग्रुप डी एग्जाम 2024 के लिए पात्रता मापदंड
जरूर देखें:
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rupali Das
नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




