Haryana Police Recruitment 2024: 12वीं पास के लिए कांस्टेबल की 6000 वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

Published by : Shaurya Punj Updated At : 14 Feb 2024 8:01 AM

विज्ञापन

Haryana Police Recruitment 2024: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 6,000 रिक्तियों को भरना है.

विज्ञापन

Haryana Police Recruitment 2024: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 6,000 रिक्तियों को भरना है. इसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 5000 पद और महिला उम्मीदवारों के लिए 1000 पद शामिल हैं.

Also Read: IBPS SO Mains Result 2024 Out: आईबीपीएस एसओ मेन्स का रिजल्ट जारी, यहां से देखें परिणाम

Haryana Police Recruitment 2024: इस वेबसाइट को करें विजिट

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.

Haryana Police Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन

सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं

सबसे पहले ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ पर क्लिक करें

इसके बाग अपना एप्लीकेशन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें

इतना करने के बाद दस्तावेज़ अपलोड करें, और सबमिट करें

आखिरी में आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें

Haryana Police Recruitment 2024: ऑनलाइन आवेदन पत्र की तिथि

जारी अधिसूचना के अनुसार पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी से शुरू होगा. वहीं 21 मार्च तक आवेदन किया जा सकेगा. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे. खास बात यह है कि आवेदन करने के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना होगा, यानी यह पूरी तरह फ्री है.

Haryana Police Recruitment 2024: योग्यता एवं आयु सीमा

हरियाणा कांस्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन के तहत शैक्षणिक योग्यता के रूप में 12वीं पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए. इसके अलावा मैट्रिक में हिन्दी अथवा संस्कृत एक विषय के रूप में होनी चाहिए. ध्यान दें कि निर्धारित योग्यता से उच्च शिक्षा रखने वालों को कोई एक्स्ट्रा वेटेज नहीं मिलेगा. इसके अलावा भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित है. अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी.

Haryana Police Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया एवं सैलरी

हरियाणा कांस्टेबल भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट, शारीरक दक्षता परीक्षा, शारीरिक जांच परीक्षा एवं नॉलेज टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा. नॉलेज टेस्ट के लिए हर कैटेगिरी से निर्धारित पदों से 4 गुना अधिक उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को लेवल 3 के तहत 21700 रूपए की सैलरी दी जाएगी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola