गुजरात स्टेट इलेक्ट्रिसिटी कॉरपोरेशन लिमिटेड में 117 पदों के लिए करें आवेदन

Author Shaurya Punj|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

गुजरात स्टेट इलेक्ट्रिसिटी कॉरपोरेशन लिमिटेड (जीएसइसीएल) ने विद्युत सहायक (प्लांट अटेंडेंट ग्रेड-1) के कुल 117 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये हैं.

विज्ञापन

गुजरात स्टेट इलेक्ट्रिसिटी कॉरपोरेशन लिमिटेड (जीएसइसीएल) ने विद्युत सहायक (प्लांट अटेंडेंट ग्रेड-1) के कुल 117 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये हैं. इन पदों को अलग-अलग विषयों के लिए पांच वर्ष के अनुबंध पर भरा जायेगा. इन पदों के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मार्च 2020 है.

विद्युत सहायक (प्लांट अटेंडेंट ग्रेड-1), कुल पद : 177

(पदों का विवरण विषयानुसार)

इलेक्ट्रिकल, पद : 111

योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विषय में फुल टाइम डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए.

5वें और 6वें सेमेस्टर में न्यूनतम 55 फीसदी अंक होना चाहिए.

मेकेनिकल, पद : 66

योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान ये विश्वविद्यालय से मेकैनिकल इंजीनियरिंग विषय में फुल टाइम डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए.

5वें और 6वें सेमेस्टर में न्यूनतम 55 फीसदी अंक होना चाहिए.

सूचना

बीइ/बीटेक डिग्री धारक इन पदों के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे.

आयु सीमा : अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आधिकतम 35 वर्ष. आयु की गणना 25 फरवरी 2020 के आधार पर होगी.

आरक्षित और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है.

दिव्यांग श्रेणी के आवेदकों को अधिकतम आयु में दस वर्ष की छूट दी जायेगी.

वेतनमान

17,500 रुपये. दूसरे और पांचवे वर्ष उम्मीदवारों को नियमानुसार वेतनमान में बढ़ोतरी की जाएगी.

पांच साल के बाद परमानेंट हो जाने पर वेतनमान 26,000 से 56,600 रुपये के आधार पर सैलरी मिलेगी.

आवेदन शुल्क

अनारक्षित, एसईबीसी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये. एससी/एसटी के लिए 250 रुपये.

शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के द्वारा ऑनलाइन करना होगा.

चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा.

लिखित परीक्षा में 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. इसमें 10-10 प्रश्न जनरल नॉलेज, इंग्लिश, कंप्यूटर और गुजराती भाषा से पूछे जाएंगे. 60 प्रश्न जिस विषय से इंजीनियरिंग किया है, उससे पूछे जाएंगे.

परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है. प्रत्येक गलत जवाब के लिए एक-चौथाई अंक काटे जाएंगे.

परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम 50 फीसदी अंक लाना होगा. आरक्षित वर्गों के लिए यह 45 फीसदी है.

आवेदन प्रक्रिया

सबसे पहले वेबसाइट (www.gsecl.in) पर लॉगइन करना होगा. होमपेज पर सबसे ऊपर की ओर दिये गये करियर सेक्शन पर क्लिक करें.

ऐसा करने पर एक नया वेबपेज खुल जायेगा. यहां शीर्षक Advertisement for the post of Instrument Mechanic and VIDYUT SAHAYAK (PLANT ATTENDANT GR.I) (Elect./Mech.) दिया गया है.

इसके आगे क्लिक हियर लिंक पर क्लिक करें. खुलने वाले पेज पर इंफॉर्मेशन एंड इंस्ट्रक्शन सेक्शन में दिए शीर्षक Advertisement for the posts of Vidyut Sahayak (PA Gr. – I) लिंक पर क्लिक करें.

ऐसा करते ही रिक्तियों से संबंधित कंपनी द्वारा जारी किया गया विस्तृत विज्ञापन खुल जायेगा. इसे सावधानी से पढ़ें और अपनी योग्यता जांच लें.

पिछवे वेबपेज पर एप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन सेक्शन के नीचे दिए न्यू यूजर लिंक पर क्लिक करें. अब दिशा-निर्देशों के संबंधित जारी किया गया पेज खुल जायेगा.

इसे ध्यान से पढ़ें और नीचे की और आई हैव रीड… के आगे टिक कर कंटीन्यू बटन पर टैब करें.

अब आपको सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर वेरीफाई करना होगा. इसके लिए अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें. उसके बाद प्राप्त ओटीपी को सावधानी से दर्ज कर वेरीफाई मोबाइल नंबर लिंक पर क्लिक करें.

ऐसा करने पर आपकी कम्प्यूटर की स्क्रीन पर ऑनलाइन आवेदन पत्र खुल जायेगा. इसे विज्ञापन में दिए दिशा-निर्देशों के अनुसार सावधानी से दर्ज करें.

अंत में अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें.

ध्यान रहे आपको सभी जानकारियों के साथ फोटो व हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करना होगी.

सफलतापूर्वक जमा किए आवेदन का ए4 साइज के पेपर पर प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें.

अधिक जानकारी के लिए करें आवेदन

वेबसाइट : www.gsecl.in

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola