Live Updates

GATE Result 2023 Live Update: गेट रिजल्ट जारी, स्कोर कार्ड 21 मार्च को

Updated:
विज्ञापन

GATE Result 2023 Live Updates: IIT कानपुर के ऑफिशियल अपडेट के अनुसार आज शाम 4 बजे के बाद gate.iitk.ac.in पर GATE के नतीजे घोषित होना था. लेकिन वेबसाइट पर हैवी ट्रैफिक के कारण रिजल्ट का लिंक एक्टिव नहीं हो पा रहा है. IIT कानपुर ने कहा कि वे GATE के परिणाम को अपलोड करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन यह अभी तक पूरा नहीं हुआ है क्योंकि वेबसाइट gate.iitk.ac.in उम्मीदवारों के भारी ट्रैफिक का सामना कर रही है. गेट 2023 का परिणाम लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द ही एक्टिव किया जायेगा. बता दें कि उम्मीदवार अपना GATE नामांकन आईडी या पासवर्ड रीसेट करके फिर से पा सकते हैं. लेटेस्ट अपडेट यहां चेक करें.

विज्ञापन

GATE 2023 स्कोर कार्ड 21 मार्च को

आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक, इस साल गेट 2023 के स्कोर कार्ड 21 मार्च, 2023 को जारी किए जाएंगे.

गेट 4, 5, 11 और 12 फरवरी को आयोजित हुआ था

IIT कानपुर ने 4, 5, 11 और 12 फरवरी को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2023 का आयोजन किया था. IIT कानपुर ने 21 फरवरी को प्रोविजनल GATE 2023 उत्तर कुंजी जारी की थी.

GATE रिजल्ट लिंक जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा

GATE रिजल्ट लिंक जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. भारी ट्रैफिक के कारण रिजल्ट लिंक एक्टिव करने में परेशनी आ रही है.

GATE Result 2023: रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट

कैंडिडेट gate.iitk.ac.in पर चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट.

GATE Result 2023: स्कोर कार्ड 21 मार्च को

आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक, इस साल गेट 2023 के स्कोर कार्ड 21 मार्च, 2023 को जारी किए जाएंगे.

GATE Result 2023: ऐसे चेक करें

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट – gate.iitk.ac.in पर जाएं.

चरण 2: रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.

चरण 3: क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें.

चरण 4: स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.

चरण 5: डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें.

विज्ञापन
विज्ञापन
Anita Tanvi

लेखक के बारे में

By Anita Tanvi

Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola