DSSSB Recruitment 2024: दिल्ली में विभिन्न पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जानें भर्ती डिटेल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Mar 2024 4:25 PM
DSSSB Recruitment 2024
DSSSB Recruitment 2024: दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (DSSSB) की ओर से चपरासी, सफाई कर्मचारी, चौकीदार समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है.
DSSSB Recruitment 2024: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने केयरटेकर, अकाउंट्स असिस्टेंट, पर्सनल असिस्टेंट और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 19 मार्च से शुरू कर दी है. योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhigov.in 17 अप्रैल, 2024 तक पर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
DSSSB Recruitment 2024: किन-किन और कितने पदों पर होगी भर्ती
इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 1499 पदों को भरा जाएगा. इनमें-
पशु चिकित्सा और पशुधन निरीक्षक
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी)
ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी)
सहायक स्वच्छता निरीक्षक
स्टेनोग्राफर
कार्यवाहक
डोमेस्टिक साइंस टीचर
लाइब्रेरियन
अकाउंट असिस्टेंट
DSSSB Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन के साथ ही सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा. इसके अलावा एससी, एसटी, पीएच एवं महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क तय नहीं किया गया है अर्थात इस श्रेणी के अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं. भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.
बीएसएफ में निकली विभिन्न पदों के लिए नियुक्ति
DSSSB Recruitment 2024: ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
इसके बाद होमपेज पर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
फिर सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
आखिरी में डाउनलोड कर एक प्रिंट आउट ले लें.
DSSSB Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
अनारक्षित श्रेणी के आवेदकों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है, जबकि महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी (विकलांग व्यक्ति) और पूर्व सैनिक श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










