डीयू से करें फॉरेंसिक साइंस में एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स
दिल्ली यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ एंथ्रोपोलॉजी ने फॉरेंसिक साइंस के एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश का नोटिफिकेशन जारी किया है. आप अगर फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो इस कोर्स के माध्यम से भविष्य का आधार तैयार कर सकते हैं.
दिल्ली यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ एंथ्रोपोलॉजी ने फॉरेंसिक साइंस के एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश का नोटिफिकेशन जारी किया है. आप अगर फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो इस कोर्स के माध्यम से भविष्य का आधार तैयार कर सकते हैं.
प्रवेश के लिए योग्यता : मान्यताप्राप्त यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट (बीएससी) की योग्यता रखनेवाले छात्र प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं.
ऐसे मिलेगा प्रवेश : छात्रों को प्रवेश के लिए ऑनलाइन इंटरव्यू देना होगा. ऑनलाइन इंटरव्यू का आयोजन 28 अगस्त, 2020 को सुबह 10 बजे से किया जायेगा.
आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानें : एडमिशन नोटिफिकेशन के साथ डीयू की वेबसाइट में एप्लीकेशन फॉर्म भी दिया गया. एप्लीकेशन फॉर्म को सही तरीके से भर कर 20 अगस्त, 2020 से पहले admin@anthro.du.ac.in पर ई-मेल करें. अधिक जानकारी के लिए डीयू की वेबसाइट देखें.
फॉरेंसिक साइंस में भविष्य : फॉरेंसिक साइंस विज्ञान की एक शाखा है, जिसमें बहुत ही बारीकी से चीजों का विश्लेषण किया जाता है. इसमें जीव विज्ञान के साथ भौतिक, रसायन, आडोप्टोलॉजी और एंटमोलॉजी के सिद्धांत शामिल हैं. फॉरेंसिक साइंस रोमांच एवं चुनौती से भरा कार्य क्षेत्र है. फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स आपराधिक मामलें की जांच में अहम भूमिका निभाते हैं. फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मांग पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी हैं. सरकारी एवं गैर सरकारी दोनों क्षेत्रों में फॉरेंसिक एक्सपर्ट के लिए जॉब के मौके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










