Chhattisgarh Board 10th,12th Result 2022 LIVE: CB बोर्ड 12वीं में कुंती, 10वीं में सुमन, सोनाली टॉपर
Chhattisgarh Board 10th, 12th Result 2022:छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से 10वीं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षार्थी सीजीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
CGBSE 12th result 2022 : 12वीं में कुंती साव बनीं टॉपर
इस साल 12वीं में रायगढ़ की कुंती साव टॉपर बनी हैं. इन्हें 98.20 प्रतिशत अंक मिले हैं. दूसरे नंबर पर बिलासपुर की खुशबू हैं.
CGBSE 12th Pass Percentage: 12वीं का पास प्रतिशत 10वीं से बेहतर
छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा जारी किए गए 12वीं के रिजल्ट में 79.30 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. इसमें 81.15 छात्राएं हैं जबकि 77.03 छात्र हैं. वहीं 10वीं के रिजल्ट में 74.23 फीसदी छात्र पास हुए हैं. इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 78.84 जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 69.07 रहा.
CGBSE 10th Pass Percentage: लड़कियों ने बाजी मारी
CG बोर्ड 10वीं में इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में अधिक है लड़कियों का पास प्रतिशत 78,84 प्रतिशत है जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 69.07 प्रतिशत है.
Chhattisgarh Board Result 2022 Toppers : टॉप 10 में 10वीं, 12वीं के कुल 71 छात्र
सीजी बोर्ड कक्षा 10 और 12 रिजल्ट, 2022 में 71 छात्रों ने टॉप 10 स्थान हासिल किए हैं.
Chhattisgarh Board Result 2022 class 12 Toppers : 12वीं के टॉपर्स
रायगढ़ की कुंती साव- रैंक 1
बिलासपुर की खुशबू वाधवानी- रैंक 2
बालोद के रितेश कुमार साहू- रैंक-3
Chhattisgarh Board Result 2022 12th Topper: 12वीं में बालोद के रितेश कुमार को तीसरी रैंक
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं में बालोद के रितेश कुमार साहु थर्ड टॉपर बने हैं. रितेश को कुल 95.6 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए