Chandigarh JBT Recruitment 2024: शिक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन प्रक्रिया

Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Jan 2024 6:52 PM

विज्ञापन

Chandigarh JBT Recruitment 2024: चंडीगढ़ जेबीटी शिक्षक भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन आज, 24 जनवरी से शुरू हो गए हैं. जो भी लोग उक्त पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. उम्मीदवारों की आसानी के लिए, हमने ऑनलाइन फॉर्म का सीधा लिंक प्रदान किया है.

विज्ञापन

Chandigarh JBT Recruitment 2024: चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने केंद्र शासित प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों के लिए 396 जूनियर बेसिक टीचर्स (जेबीटी) की भर्ती की घोषणा की. ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 24 जनवरी को सुबह 11 बजे खुलेगा और 19 फरवरी को शाम 5 बजे बंद हो जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट chdeducation.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

Also Read: ISRO कर रहा है इन पदों के लिए नियुक्ति, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Chandigarh JBT Teacher Recruitment 2024: आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तिथि: 24 जनवरी 2024 सुबह 11 बजे से

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 19 फरवरी 2024 सायं 5 बजे तक

एप्लीकेशन फीस भरने की लास्ट डेट: 22 फरवरी 2024 दोपहर 2 बजे तक

Chandigarh JBT Recruitment 2024: कुल रिक्तियां

इस भर्ती के माध्यम से जूनियर बेसिक टीचर्स (JBT) के कुल 396 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. इसमें से जनरल श्रेणी के लिए 179 पद, ओबीसी वर्ग के लिए 94 पद, एससी के लिए 84 पद और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 39 पद आरक्षित हैं. भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं.

Chandigarh JBT Recruitment 2024: योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या इसके समकक्ष और एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त कम से कम 2 वर्ष की अवधि का प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा आवश्यक योग्यता होनी चाहिए. साथ ही एनसीटीई द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार आयोजित सीटीईटी में पास होना चाहिए.

Chandigarh JBT Recruitment 2024: आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 1.1.2024 को 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

Chandigarh JBT Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया

इन पदों पर चयन के लिए मेरिट लिस्ट ऑब्जेक्टिव टाइप एग्जाम में मिले कुल नंबरों के आधार पर तैयार की जाएगी. बता दें कि ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा 150 अंकों की आयोजित की जाएगी. टेस्ट में क्वालिफाइंग मार्क्स सभी उम्मीदवारों के लिए 40% होंगे. ध्यान रहे कि इस भर्ती के लिए कोई इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola