cgbse.nic.in, CGBSE Class 10th Result 2021: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में इतने छात्रों ने किया 1st डिविजन, एक भी फेल नहीं, यहां देखें पूरा परिणाम

Updated:
विज्ञापन

CGBSE Class 10th Result 2021: सीजीबीएसई कक्षा 10 का रिजल्ट (CGBSE Class 10th Result 2021) जारी कर दिया गया है. छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं. बता दें, छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा COVID-19 की दूसरी लहर के बीच स्थगित कर दी गई थी. कक्षा 10 के छात्रों के लिए एक नया मूल्यांकन मानदंड पेश किया गया था और इसके आधार पर रिजल्ट घोषित किया जाएगा.

विज्ञापन

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

10 वीं वोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए छत्तीसगढ़ बोर्ड की वेबसाइट cgbse.nic.in पर क्लिक.

एक भी फेल नहीं

छत्‍तीसगढ़ 10वीं की बोर्ड परीक्षा में एक भी छात्र ने फेल नहीं किया है. सभी पास कर गये हैं.

9,024 छात्र आए सेकेण्‍ड डिवीजन

छत्‍तीसगढ़ 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 9,024 छात्रों ने सेकेण्‍ड डिवीजन से पास किया है.

इ‍तने छात्र आए फर्स्‍ट डिवीज़न

इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 4,67,261 छात्र शामिल हुए थे. इनमें से 4,46,393 छात्रों ने फर्स्‍ट डिवीजन (1st Division) से पास हुए हैं.

यहां देखें रिजल्ट 

छत्‍तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 10वीं का रिजल्‍ट जारी कर दिया गया है. बोर्ड ने एग्‍जाम रिजल्‍ट का लिंक भी एक्टिव कर दिया है. छात्र results.cg.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं.

ऐसे तय किए जाएंगे दसवीं परीक्षाओं के अंक

सीजीबीएसई ने राज्य में कोरोना संक्रमण को देखते हुए अप्रैल में 10वीं परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया था. छत्तीसगढ़ बोर्ड के सचिव वीके गोयल ने हाईस्कूल सर्टिफिकेट (Class 10) की परीक्षाएं रद्द करने को लेकर नोटिस जारी किया था. नोटिस के अनुसार 10वीं के छात्रों के मार्क्स के उनके असाइनमेंट वर्क के आधार पर तय किए जाएंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola