Chhattisgarh Board Result 2022 LIVE Updates:सीजी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द, cgbse.nic.in पर ऐसे चेक करें
Chhattisgarh Board Result 2022 LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जारी किया जाएगा.
Chhattisgarh Board 12th Result 2022: साल 2020 में ये थे टॉपर
2020 में, टिकेश वैष्णव ने CGBSE 2020 कक्षा 12 वीं की परीक्षाओं में 97.80 प्रतिशत के साथ टॉप किया था. जबकि मुंगेली की प्रज्ञा कश्यप ने 2020 के CGBSE कक्षा 10 बोर्ड में 100% अंकों के साथ टॉप किया था.
8 लाख से अधिक छात्रों को है अपने बोर्ड रिजल्ट का इंतजार
CGBSE कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 8 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे. इन सभी छात्रों को बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंजतार है. पिछले साल, सीजी बोर्ड कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 97.4 था, जबकि सीजीबीएसई 10 वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 100 प्रतिशत दर्ज किया गया था.
Chhattisgarh Board 12th Result 2022:फेक न्यूज से रहें सावधान
11 मई को व्हाट्सएप पर एक फेक मैसेज सर्कुलेट किया गया था जिसमें कहा गया था कि छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12 का परिणाम गुरुवार, 12 मई को सुबह 11:30 बजे जारी कर दिया गया है. नकली व्हाट्सएप संदेश में यह भी कहा गया है कि CGBSE कक्षा 10 परिणाम 2022 14 मई को घोषित किया जाएगा.
Chhattisgarh Board 12th Result 2022: टॉपर्स को मिलेगा ये गिफ्ट
इस साल छत्तीसगढ़ सरकार सीजी बोर्ड परीक्षा में टॉप 10 पदों पर रहने वाले छात्रों के साथ-साथ अपने विशिष्ट जिलों में टॉप पर रहने वाले छात्रों के लिए मुफ्त हेलीकॉप्टर की सवारी की पेशकश करेगी. CGBSE की ओर से इस बार मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी.
Chhattisgarh Board 12th Result 2022: ऐसे चेक करें रिजल्ट
स्टेप 1: रिजल्ट जारी होने पर सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cg.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: अब अपनी कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: उम्मीदवार रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करते ही लॉगिन पेज पर पहुंच जाएंगे.
स्टेप 4: यहां अपना रोल नंबर दर्ज कर लॉगिन करें.
स्टेप 5: रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.
Chhattisgarh Board 12th Result 2022: पास हाेने के लिए लाने होंगे इतने मार्क्स
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे. बता दें कि इस साल छात्रों को परीक्षा में बैठने के लिए पात्रता अर्जित करने के लिए 6 असाइनमेंट जमा करने थे जिसमें से 2 असाइनमेंट अनिवार्य कर दिए गए थे. ये असाइनमेंट छात्रों को परीक्षा से पहले जमा करने थे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए