ePaper

CBI Recruitment: सीबीआई में भर्ती की ये है प्रक्रिया, जानें सीबीआई अफसरों को कितना मिलता है वेतन

Updated at : 14 Jan 2021 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
CBI Recruitment: सीबीआई में भर्ती की ये है प्रक्रिया, जानें सीबीआई अफसरों को कितना मिलता है वेतन

CBI Recruitment, central bureau of investigation : सीबीआई को हिंदी में केन्द्रीय जाँच ब्यूरो कहते है, यह भारत सरकार की प्रमुख जाँच एजेंसी हैं, इस एजेंसी के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होनें वाले अपराधो जैसे हत्या, घोटालें, भ्रष्टाचार, केन्द्रीय या राज्य सरकार के कर्मचारी द्वारा रिश्वतखोरी, राष्ट्र हित से सम्बंधित मामलों की विस्तृत जाँच की जाती हैं, यह जाँच एजेंसी भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत आती हैं, इस विशिष्ट जांच एजेंसी को काफी लोकप्रिय माना जाता है.

विज्ञापन

सीबीआई को हिंदी में केन्द्रीय जाँच ब्यूरो कहते है, यह भारत सरकार की प्रमुख जाँच एजेंसी हैं, इस एजेंसी के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होनें वाले अपराधो जैसे हत्या, घोटालें, भ्रष्टाचार, केन्द्रीय या राज्य सरकार के कर्मचारी द्वारा रिश्वतखोरी, राष्ट्र हित से सम्बंधित मामलों की विस्तृत जाँच की जाती हैं, यह जाँच एजेंसी भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत आती हैं, इस विशिष्ट जांच एजेंसी को काफी लोकप्रिय माना जाता है.

ऐसे होती है सीबीआई में नियुक्ति

सीबीआई में भर्ती कई तरह से होती है. कुछ भर्तियां सीधे होती हैं. कुछ अधिकारी को डेप्युटेशन पर तो कुछ को वरिष्ठता के आधार पर प्रमोशन देकर सीबीआई में भेजा जाता है. कुछ विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा उत्तीर्ण करके सीबीआई ऑफिसर बनते हैं. उप निरीक्षक, कॉन्स्टेबल और लोअर डिविजन क्लर्क के पदों पर सभी सीधी भर्तियां स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (एसएससी) के माध्यम से होती है.

सीबीआई का कार्यक्षेत्र

सीबीआई का कार्य क्षेत्र सम्पूर्ण देश हैं, और आवश्यकता पड़नें पर अन्य देशों की सुरक्षा एजेन्सियों से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं, इसमें केन्द्र सरकार, राज्य सरकार के सभी सार्वजनिक विभागों को सम्मलित किया गया हैं, सीबीआई को आदेश देनें का अधिकार सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट और केंद्र सरकार के पास होता हैं.

लिखित परीक्षा का पैटर्न

लिखित परीक्षा दो चरण में होती है. पहले चरण में मल्टिपल चॉइस ऑब्जेक्टिव क्वेस्चन होते हैं.कुल अंक 200 होता है और परीक्षा की अवधि दो घंटे होती है. इसमें जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से 50 अंकों के सवाल, जनरल अवेयरनेस से 50 अंकों के सवाल, क्वॉन्टिटेटिव ऐप्टिट्यूड से 50 अंकों के सवाल और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन से 50 अंकों के सवाल पूछे जाते हैं.

दूसरे चरण की परीक्षा में 400 अंकों के 2 पेपर होते हैं. हर पेपर 200-200 मार्क्स का होता है. दोनों के लिए 2-2 घंटे दिए जाते हैं. पहले पेपर में क्वॉन्टिटेटिव अबिलिटीज के 100 सवाल होते हैं और दूसरे पेपर में इंग्लिश लैंग्वेज एवं कॉम्प्रिहेंशन होता है.

शैक्षिक योग्यता

अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य हैं.

आयु

अभ्यर्थी की आयु 20 से 30 वर्ष के मध्य होनी चाहिये, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में नियमनुसार छूट प्रदान की जाती है.

एसएससी सीजीएल 2021 की परीक्षा की तारीखें एसएससी ने अपनी आधिकारिक अधिसूचना के साथ जारी कर दी हैं. SSC CGL 2021 परीक्षा तिथि और अन्य महत्वपूर्ण तिथियों को नीचे देखें:

SSC CGL परीक्षा 2021

घटनाक्रम – तिथियां

  • एसएससी सीजीएल अधिसूचना दिनांक – 29 दिसंबर, 2020

  • ऑनलाइन फॉर्म जमा करना -29 दिसंबर, 2020 से शुरू होगा

  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि -31 जनवरी, 2021

  • ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि -31 जनवरी, 2021

  • ऑफलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि -06 फरवरी 2021

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola