BPSC भर्ती 2020: Motor Vehicle Inspector की 90 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 May 2020 1:13 AM
बिहार में सरकारी नौकरियों के लिए अधिसूचना निकली है. ये भर्तियां राज्य में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के पदों पर होने वाली हैं। इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC - Bihar Public Service Commission) द्वारा पूरी की जा रही है.
बिहार में सरकारी नौकरियों के लिए अधिसूचना निकली है. ये भर्तियां राज्य में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के पदों पर होने वाली हैं। इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC – Bihar Public Service Commission) द्वारा पूरी की जा रही है.
शैक्षणिक योग्यता
10वीं पास एवं ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स। साथ ही उम्मीदवार के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए.
आयु सीमा : न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष तय की गई है.
– अनारक्षित श्रेणी की महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 40 वर्ष निर्धारित है.
– पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 40 वर्ष.
– अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 42 वर्ष.
पदों की जानकारी
मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर – कुल 90 पद
अनारक्षित पदों की संख्या – 26
आर्थिक कमजोर वर्ग – 6
एससी – 20
एसटी – 2
ईबीसी – 22
बीसी – 10
बीसी (महिला) – 4
जरूरी योग्यताएं
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं / हाईस्कूल पास होना और ऑटोमोबाइल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा जरूरी है. साथ ही वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए.
उम्मीदवार की उम्र पुरुषों के लिए न्यूनतम 18 व अधिकतम 37 साल निर्धारित है. जबकि महिलाओं के लिए न्यूनतम 18 व अधिकतम 40 साल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










