ePaper

Bank Jobs: इस बैंक में रजिस्ट्रेशन करने का आज है आखिरी मौका, फटाफट कर दें अप्लाई

Updated at : 16 Jan 2024 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
IBPS Clerk 2024 Final Result in Hindi: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान 1 अप्रैल को IBPS क्लर्क का फाइनल रिजल्ट जारी करेगा. कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर ऑनलाइन IBPS क्लर्क 2024 फाइनल रिजल्ट लिंक प्राप्त कर सकते हैं.

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में आवेदन करने का आज 16 जनवरी को आखिरी मौका है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - centralbankofindia.co.in पर जाकर फटाफट अप्लाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

Central Bank of India Recruitment 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 484 सफाई कर्मचारी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. जिन लोगों ने अभी तक आवदेन नहीं किया है, वह आज 16 जनवरी 2024 तक आवेदन कर सकते हैं. इस बैंक में आवेदन करने का कल आखिरी मौका है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – centralbankofindia.co.in पर जाकर फटाफट अप्लाई कर दें.

Central Bank of India Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट – Centralbankofindia.co.in पर जाएं

  • रिक्रूटमेंट बटन पर क्लिक करें

  • सफाई कर्मचारी पदों के अप्लाई टैब पर क्लिक करें

  • निर्देश पढ़ें और आवेदन पत्र भरें. सबमिट करने पर एक यूनिक नंबर जेनरेट होगा

  • आवश्यक शुल्क का भुगतान करें

  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन शुल्क डाउनलोड करें और प्रिंट करें

Central Bank of India Recruitment 2024: योग्यता

जो सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पदों पर आवेदन करना चाह रहे हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए. साथ ही स्थानीय भाषा का भी ज्ञान होना चाहिए.

कुल वैकेंसी (Total Vacancy)

  • गुजरात: 76 पद

  • मध्य प्रदेश: 24 पद

  • छत्तीसगढ़: 14 पद

  • दिल्ली: 21 पद

  • राजस्थान: 55 पद

  • ओडिशा: 2 पद

  • उत्तर प्रदेश: 78 पद

  • महाराष्ट्र: 118 पद

  • बिहार: 76 पद

  • झारखंड: 20 पद

आयु सीमा (Age Limit)

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा उत्तीर्ण/एसएससी उत्तीर्ण या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए. उम्मीदवार की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए (नियमों के अनुसार पात्र श्रेणियों में छूट) जब वे शुरू में अस्थायी/आकस्मिक कार्यकर्ता के रूप में लगे थे.

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • चयन पूरी तरह से योग्यता के आधार पर ऑनलाइन परीक्षा (आईबीपीएस द्वारा आयोजित) और स्थानीय भाषा परीक्षण (बैंक द्वारा) के माध्यम से होगा.

  • लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा परीक्षण/परीक्षा में शामिल होना होगा.

  • वस्तुनिष्ठ परीक्षाओं में गलत उत्तरों के लिए दंड दिया जाएगा.

  • प्रत्येक प्रश्न के लिए, जिसका अभ्यर्थी द्वारा गलत उत्तर दिया गया है, सही अंक प्राप्त करने के लिए उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों में से एक चौथाई या 0.25 अंक दंड के रूप में काट लिया जाएगा.

Central Bank of India Recruitment 2024: सैलरी

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार को सैलरी भी अच्छी मिलेगी. सेलेक्शन होने के बाद आपको हर महीना 28 हजार से अधिक की सैलरी मिलेगी.

Also Read: UGC NET 2023 Result: इस दिन जारी होगा यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट, यहां से करें डाउनलोड
आवेदन शुल्क

  • इस भर्ती में शामिल होने के लिए जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 850 रुपये शुल्क के रूप में जमा करना होगा.

  • वहीं एससी/ एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 175 रुपये का भुगतान करना होगा.

Also Read: Bank Jobs: यूको बैंक में इस पद के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका, तुरंत करें अप्लाई

विज्ञापन
Nutan kumari

लेखक के बारे में

By Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola