ePaper

नुसरत जहां के बाद सुखेंदु शेखर बोले, भाजपा सत्ता में आयी, तो गंगा में डूब जायेगा पश्चिम बंगाल

Updated at : 16 Jan 2021 1:38 PM (IST)
विज्ञापन
नुसरत जहां के बाद सुखेंदु शेखर बोले, भाजपा सत्ता में आयी, तो गंगा में डूब जायेगा पश्चिम बंगाल

West Bengal Election 2021 News: भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने पर मुस्लिमों की उल्टी गिनती शुरू होने संबंधी तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां के विवादित बयान के बाद अब टीएमसी के एक और सांसद ने विवादित बयान दिया है. सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा है कि भाजपा सत्ता में आ गयी, तो पश्चिम बंगाल गंगा में डूब जायेगा.

विज्ञापन

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने पर मुस्लिमों की उल्टी गिनती शुरू होने संबंधी तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां के विवादित बयान के बाद अब टीएमसी के एक और सांसद ने विवादित बयान दिया है. सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा है कि भाजपा सत्ता में आ गयी, तो पश्चिम बंगाल गंगा में डूब जायेगा.

तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में केंद्र सरकार की सभी परियोजाएं खोखली तथा विफल साबित हुई हैं. ऐसे में यदि पश्चिम बंगाल में भी भाजपा सत्ता में आ जाती है, तो यह राज्य गंगा में डूब जायेगा.

तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर रॉय ने भाजपा के इस दावे का भी मजाक उड़ाया कि अगर वह विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करती है, तो राज्य को ‘सोनार बांग्ला’ (स्वर्णिम बंगाल) में तब्दील कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने शायद ही कोई वादा पूरा किया हो.

Also Read: बंगाल चुनाव करीब आते ही तृणमूल सांसद नुसरत जहां ने खेला मुस्लिम कार्ड, बोली, भाजपा सत्ता में आयी, तो खतरे में…

सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा, ‘यदि यह पार्टी (भाजपा) सत्ता में आती है, तो बंगाल निश्चित रूप से गंगा में डूब जायेगा, क्योंकि केंद्र सरकार के सभी कार्यक्रम तथा परियोजनाएं बुरी तरह नाकाम साबित हुई हैं और उनका कोई फायदा नहीं हुआ.’

उन वादों का क्या हुआ? जीडीपी वृद्धि दर में लगातार गिरावट आयी. बेरोजगारी बढ़ी और एटीएम से अपने पैसे निकालते वक्त 100 से अधिक लोगों की जान चली गयी.

सुखेंदु शेखर रॉय, राज्यसभा सांसद, तृणमूल कांग्रेस

टीएमसी सांसद ने नोटबंदी की आलोचना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2016 में कालाधन देश में वापस लाकर प्रत्येक व्यक्ति के बैंक खाते में 15 लाख रुपये डालने का वादा किया था.

सुखेंदु बोले : मोदी सरकार के वादे जुमले साबित हुए

सुखेंदु शेखर ने कहा, ‘उन वादों का क्या हुआ? जीडीपी वृद्धि दर में लगातार गिरावट आयी. बेरोजगारी बढ़ी और एटीएम से अपने पैसे निकालते वक्त 100 से अधिक लोगों की जान चली गयी.’

Also Read: शताब्दी रॉय को तृणमूल कांग्रेस ने मनाया, बीरभूम की सांसद ने कहा, टीएमसी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

श्री रॉय ने कहा कि यहां तक कि गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि लोगों के बैंक खातों में 15-15 लाख रुपये डालने की बात जुमला थी. उन्होंने कहा, ‘इसी प्रकार, मोदी सरकार के सभी वादे जुमला साबित हुए हैं.’

यदि यह पार्टी (भाजपा) सत्ता में आती है, तो बंगाल निश्चित रूप से गंगा में डूब जायेगा, क्योंकि केंद्र सरकार के सभी कार्यक्रम तथा परियोजनाएं बुरी तरह नाकाम साबित हुई हैं और उनका कोई फायदा नहीं हुआ.

सुखेंदु शेखर रॉय, राज्यसभा सांसद, तृणमूल कांग्रेस

नुसरत जहां ने खेला था मुस्लिम कार्ड

सुखेंदु शेखर रॉय से पहले तृणमूल की लोकसभा सांसद और टिकटॉक स्टार नुसरत जहां ने मुस्लिम कार्ड खेलते हुए कहा था कि यदि भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में सत्ता में आ गयी, तो मुस्लिमों की उल्टी गिनती शुरू हो जायेगी.

Also Read: ममता बनर्जी की सरकार को समर्थन दे रहे 41 विधायक भाजपा में शामिल होंगे! कैलाश ने कही ये बात

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. इससे पहले तमाम राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. भाजपा और तृणमूल दोनों 294 सदस्यीय विधानसभा में 200 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रही है.

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola