ePaper

शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को दी बड़ी राहत, बोले, अब कुछ विवादास्पद नहीं कहेंगे

Updated at : 20 Nov 2020 12:39 PM (IST)
विज्ञापन
शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को दी बड़ी राहत, बोले, अब कुछ विवादास्पद नहीं कहेंगे

Suvendu Adhikari, Mamata Banerjee, Controversy, West Bengal News: पश्चिम बंगाल के मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के पूर्वी मेदिनीपुर के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री एवं पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी को बड़ी राहत दी है. उन्होंने कहा कि जब तक वह पार्टी और प्रदेश मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं, तब तक कुछ भी विवादास्पद या अनैतिक बात नहीं कहेंगे. अपने अगले कदम को लेकर चल रही अटकलों के बीच शुभेंदु अधिकारी ने ये बातें कहीं.

विज्ञापन

Suvendu Adhikari, Mamata Banerjee: रामनगर : पश्चिम बंगाल के मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के पूर्वी मेदिनीपुर के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री एवं पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी को बड़ी राहत दी है. उन्होंने कहा कि जब तक वह पार्टी और प्रदेश मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं, तब तक कुछ भी विवादास्पद या अनैतिक बात नहीं कहेंगे. अपने अगले कदम को लेकर चल रही अटकलों के बीच शुभेंदु अधिकारी ने ये बातें कहीं.

श्री अधिकारी ने कहा कि वह हफ्ते में 7 दिन 24 घंटे (7X24) के राजनेता हैं, न कि मौसमी चिड़िया. पिछले कुछ महीने में पार्टी नेताओं से दूरी रखने और मंत्रिमंडल की बैठकों में भी हिस्सा नहीं लेने वाले शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वह एक निर्वाचित नेता हैं. कोई चयनित या नामित नेता नहीं हैं.

पूर्वी मेदिनीपुर जिले में सहकारी समितियों की एक रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस के इस नेता ने कहा, ‘यद्यपि कई बार अलग राय होने के कारण मतभेद होता है और इसके फलस्वरूप अलगाव. मैं कुछ भी विवादास्पद नहीं कहूंगा, क्योंकि मैं एक राजनीतिक दल का अब भी सदस्य हूं.’

Also Read: माकपा नेता हत्याकांड में छत्रधर महतो को एनआईए कोर्ट का समन, 18 दिसंबर को पेश होने का आदेश

श्री अधिकारी ने कहा, ‘अपनी टीआरपी के कारण मीडिया काफी अटकलें लगा रहा है, मुझे उसकी परवाह नहीं है. मैं एक राजनीतिक दल का सक्रिय प्राथमिक सदस्य हूं, मैं राज्य मंत्रिमंडल का सदस्य हूं. न तो मुख्यमंत्री ने मुझे हटाया है, न ही मैंने अपने पद से इस्तीफा दिया है. इसलिए जब तक मैं एक मंत्री हूं, मैं कुछ भी विवादास्पद नहीं कहूंगा. मेरा ऐसा करना अनैतिक होगा.’

मंत्री ने कहा, ‘मेरे पास जो भी पद है, मैं उन सभी पदों पर निर्वाचित हुआ हूं. मैं नामित सदस्य नहीं हूं. मैं एक नेता हूं, जिसने हमेशा लोगों के बीच काम किया है. चाहे वह चक्रवात अम्फान हो या कोविड महामारी, मैं हमेशा जनता के साथ था.’ परिवहन विभाग की जिम्मेदारी संभालने वाले मंत्री ने कहा कि वह राजनीतिक घोषणा एक राजनीतिक मंच से करेंगे.

Also Read: बंगाल में बगावत: ओवैसी की AIMIM से पहले TMC के शुभेंदु ने बढ़ायी ममता बनर्जी की टेंशन, नंदीग्राम में लगाये थे ‘भारत माता की जय’ के नारे

उन्होंने कहा, ‘मैं सहकारी समिति के इस मंच से राजनीति से संबंधित कुछ भी नहीं कहूंगा.’ श्री अधिकारी की जनसभा पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी ने कहा कि वह पार्टी के साथ हैं. टीएमसी सांसद कल्याण बंद्योपाध्याय ने कहा, ‘शुभेंदु अधिकारी हमारी पार्टी के काफी वरिष्ठ और महत्वपूर्ण नेता हैं. वह हमारे साथ हैं. हम सभी उनसे काफी स्नेह और सम्मान करते हैं. मैं मीडिया से कयासबाजी न करने का अनुरोध करूंगा.’

https://twitter.com/Suvendu_AITC/status/1329386393315905539

टीएमसी ने अधिकारी को मनाने के लिए उनसे संपर्क साधा है और उन्हें पार्टी में बरकरार रखने के लिए उनकी शिकायतों को दूर करने की कोशिश की जा रही है. वहीं, बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘टीएमसी जैसे दल में कोई भी खुश नहीं रह सकता, जो एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है.’

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola