डीएलएड मामले में राज्य सरकार ने दी सीआईडी जांच के निर्देश, पहले दिन ही प्रश्न पत्र हुआ था लीक
Published by : Shinki Singh Updated At : 29 Nov 2022 5:57 PM
पश्चिम बंगाल में शैक्षणिक वर्ष 2020-22 के डीएलएड पाठ्यक्रम की अंतिम साल परीक्षा के पहले दिन ही प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आया था. जिस पर अब राज्य सरकार की ओर से कार्रवाई करते हुए सीआईडी जांच के आदेश दिये गये है. मामले की जांच सही तरीकें से हो इसके लिये भी कड़े निर्देश जारी किये गये है.
पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा पर्षद की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं. सोमवार को पर्षद की ओर से शैक्षणिक वर्ष 2020-22 के डीएलएड (डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन) पाठ्यक्रम की अंतिम साल परीक्षा के पहले दिन ही प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आया था. जिस पर अब राज्य सरकार की ओर से कार्रवाई करते हुए सीआईडी जांच के आदेश दिये गये है. मामले की जांच सही तरीकें से हो इसके लिये भी कड़े निर्देश जारी किये गये है. वहीं इस संदर्भ में परिषद के अध्यक्ष गौतम पाल ने कहा, परिषद इस शिकायत को हल्के में नहीं ले रही है. जांच कमेटी बनाई जा रही है. घटना की सच्चाई साबित होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि 160 केन्द्रों में डीएलएड की परीक्षा थी, जिसमें 46 हजार छात्र परीक्षा दे रहे थे.
Also Read: राज्य के पूर्व मंत्री व माकपा नेता मानव मुखर्जी का निधन, कल होगा देहदान
प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष गौतम पाल ने कहा कि सरकार और बोर्ड की छवि खराब करने की कोशिश की गयी है. उन्होंने स्वीकार किया कि प्रश्नपत्र लीक हुए हैं और यह विश्वासघात है. श्री पाल ने साफ कहा कि इसके पीछे जो भी लोग हैं, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी. अध्यक्ष गौतम पाल ने दावा किया कि किसी ने परिषद के साथ-साथ राज्य सरकार की छवि खराब करने के लिए का ऐसा किया है. उनके मुताबिक अगर परीक्षा केंद्रों में परीक्षा से जुड़े लोग इस तरह की विश्वासघात करते हैं तो बोर्ड का इससे कोई लेना-देना नहीं है. हालांकि गौतम पाल ने कहा कि विशेषज्ञ समिति से बात करने के बाद ही अगला कदम उठाया जायेगा. उन्होंने कि कहा कि जांच कमेटी बनायेंगे. विशिष्ट शिकायातों के आधार पर बोर्ड कार्रवाई करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










