ePaper

बंगाल : पार्थ ने कहा कि दिसंबर में भाजपा तृणमूल का बाल भी बांका नहीं कर पाएगी,22 दिसंबर तक रहेंगे जेल में

Updated at : 12 Dec 2022 2:13 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल : पार्थ ने कहा कि दिसंबर में भाजपा तृणमूल का बाल भी बांका नहीं कर पाएगी,22 दिसंबर तक रहेंगे जेल में

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में पार्थ चटर्जी को अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया. हालांकि पार्थ चटर्जी ने यह भी दावा किया है कि भाजपा तृणमूल का कोई नुकसान नहीं कर सकती है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) को अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया. इस दौरान पार्थ ने कहा कि दिसंबर में भाजपा चाहकर भी तृणमूल का बाल बांका नहीं कर पाएगी. तृणमूल ही पंचायत चुनाव के दौरान अपना परचम लहराएगी. गौरतलब है कि भाजपा के नेता शुभेंदु अधिकारी ने दिसंबर में ‘कुछ’ बड़ी घटना घटने का दावा किया है. उन्होंने दिसंबर के तीन दिन- 12, 14 और 21 दिसंबर का जिक्र किया है और दावा किया है कि इस दिनों पर नजर रखें. बंगाल की राजनीति में कोई बड़ी घटना घटेगी. इसके खिलाफ तृणमूल की ओर से 2 जनवरी के दिन को बड़ी घटना घटने की बात कही जा रही थी. हालांकि पार्थ चटर्जी ने यह भी दावा किया है कि भाजपा तृणमूल का कोई नुकसान नहीं कर सकती है.

Also Read: West Bengal Breaking News LIVE : पार्थ ने कहा कि दिसंबर में भाजपा तृणमूल का बाल भी बांका नहीं कर पाएगी
22 दिसंबर तक पार्थ, सुबरीश भट्टाचार्य व कल्याणमय गांगुली 

पश्चिम बंगाल में शिक्षक नियुक्ति मामले में पार्थ चटर्जी, सुबरीश भट्टाचार्य, एसएससी के पूर्व सलाहकार समिति के सदस्य शांतिप्रसाद सिन्हा, मध्य शिक्षा परिषद के पूर्व अध्यक्ष कल्याणमय गांगुली, अशोक साहा, प्रदीप सिंह और प्रसन्ना रॉय को आज अलीपुर की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया है. जहां पर उनसे पूछताछ की गई. इसके बाद अदालत ने 22 दिसंबर तक सभी आरोपियों को जेल हिरासत में ही रहना होगा.

Also Read: West Bengal Breaking News LIVE : पार्थ चटर्जी समेत अन्य 7 रहेंगे 22 दिसंबर तक जेल हिरासत में
पार्थ का आरोप मेरे खिलाफ हो रही है साजिश 

पार्थ चटर्जी ने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ साजिश की जा रही है. वह शिक्षक भर्ती मामलों में किसी भी कमेटी से जुड़े हुए नहीं है. सीबीआई उनके समाजिक चरित्र को खराब करने का प्रयास कर रही है.

Also Read: बंगाल : टेंगरा में प्लास्टिक कारखाने में लगी भयावह आग, इलाके में फैली अफरा-तफरी, मौके पर दमकल की 10 इंजन

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola