गंगासागर मेला शुरू होने में बचे मात्र 30 दिन, आश्रम के सामने दो नंबर घाट तीर्थयात्रियों के लिए अब भी बंद

Published by : Shinki Singh Updated At : 10 Dec 2022 4:58 PM

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में गंगासागर मेले के दौरान लाखों की भीड़ होने के कारण कई तीर्थयात्री दिसंबर की छुट्टियों में ही गंगासागर में स्नान कर कपिल मुनि मंदिर के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं.मेले से पहले काम हो जायेगा और दो नंबर घाट खोल दिया जायेगा.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में गंगासागर मेले के दौरान लाखों की भीड़ होने के कारण कई तीर्थयात्री दिसंबर की छुट्टियों में ही गंगासागर में स्नान कर कपिल मुनि मंदिर के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं. कुछ तो गंगासागर पहुंच कर दर्शन भी कर रहे हैं. ऐसे में कुछ स्थानीय व बाहरी तीर्थयात्रियों का कहना है कि वे दो नंबर घाट पर नहीं जा पा रहे हैं, क्योंकि वहां पर काम चल रहा है. स्नान करने के लिए उन्हें कपिल मुनि मंदिर से काफी दूर जाना पड़ रहा है. बिहार व झारखंड से यहां आये कुछ लोगों का तो यहां तक कहना है कि काम जिस गति से हो रहा है, उन्हें संदेह है कि गंगासागर तक भी घाट खुल पायेगा. वहीं, दो नंबर घाट के बंद होने से स्थानीय व्यापारियों को भी समस्या हो रही है, जिनकी दुकानें दो नंबर घाट के पास ही हैं. एक चाय दुकानदार का कहना है कि शाम को काम बंद होने पर कुछ तीर्थयात्री जब दो नंबर घाट पर घूमने जाते हैं, तो कुछ बिक्री हो जाती है.

Also Read: तृणमूल प्रवक्ता साकेत गोखले ने भाजपा पर किया कटाक्ष कहा:पीएम को ट्वीट से दुख हुआ 135 लोगों की मौत से नहीं
गंगासागर मेले से पहले पूरे हो जायेंगे सभी काम : मंत्री

सुंदरवन मामले के मंत्री बंकिम हाजरा ने हाल ही में संवाददाताओं से तैयारियों के विषय में कहा था कि सभी विभाग व प्रशासन मिल कर मेले की तैयारी कर रहे हैं. मेले से पहले काम हो जायेगा और दो नंबर घाट खोल दिया जायेगा. वहीं, डीएम ने कहा कि सभी विभाग मेले की तैयारियों को लेकर युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं.

कपिल मुनि आश्रम के रंग-रोगन का काम जारी : महाराज

वहीं, कपिल मुनि आश्रम के महाराज सत्यदेव दास ने बताया कि फिलहाल आश्रम के रंग-रोगन व सजावट का काम जारी है. साथ ही गंगा आरती की भी तैयारियां की जा रही हैं.

Also Read: फाइल रोक रखने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त हुआ केएमसी, शोकॉज के साथ ही किया जाएगा सस्पेंड

रिपोर्ट : नम्रता पांडेय, गंगासागर

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola