ePaper

West Bengal : नवनियुक्त राज्यपाल सीवी आनंद बोस पहुंचे कोलकाता, कल लेंगे शपथ

Updated at : 22 Nov 2022 1:05 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal : नवनियुक्त राज्यपाल सीवी आनंद बोस पहुंचे कोलकाता, कल लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल सीवी आनंद बोस मंगलवार की सुबह कोलकाता पहुंचे. इसके साथ ही राजभवन में राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां भी जोरों से शुरु कर दी गई है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल के नए राज्यपाल सीवी आनंद बोस को फोन कर बधाई दी.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल सीवी आनंद बोस मंगलवार की सुबह कोलकाता पहुंचे. मंगलवार सुबह कोलकाता हवाईअड्डे पर उनका स्वागत करने के लिए राज्य के मंत्री व मेयर फिरहाद हाकिम, उद्योग मंत्री शशि पांजा, राज्य के मुख्य सचिव हरिकृष्ण द्विवेदी और राज्य के डीजीपी और पुलिस आयुक्त विनीत गोयल मौजूद थे. कल राज्यपाल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होगा.  राजभवन पहुंचने के बाद वहां भी उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल बुधवार को बंगाल के नए और स्थायी राज्यपाल के तौर पर शपथ लेंगे. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव उन्हें शपथ दिलाएंगे.

Also Read: West Bengal : अनुब्रत दिल्ली जाएंगे या नहीं फैसला आज, राइस एवेन्यू कोर्ट में ईडी ने किया था आवेदन
मंत्री फिरहाद हकीम ने किया भव्य स्वागत तो शुभेंदु ने कहा राज्यपाल से कई उम्मीदें

मंगलवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर मंत्री फिरहाद हकीम ने नवनियुक्त राज्यपाल सीवी आनंद बोस का भव्य स्वागत किया . इसके साथ ही राजभवन में राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां भी जोरों से शुरु कर दी गई है. वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि हमें भी नये राज्यपाल से काफी उम्मीदें है. वह संवािधान की रक्षा करते हुए ही कार्य करेंगे .

Also Read: पश्चिम बंगाल : तृणमूल को दो गुटों में झड़प, बचाव के दौरान पुलिस कांस्टेबल को लगी गोली, 41 गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने भी फोन कर दी राज्यपाल को दी बधाई 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल के नए राज्यपाल सीवी आनंद बोस को फोन कर बधाई दी. काफी लंबे समय तक दोनों के बीच बात-चीत हुई. बधाई के तौर पर राज्यपाल को फूल भिजवाया है. वहीं सीवी आनंद बोस ने कहा कि ममता बनर्जी राज्य की चुनी हुई मुख्यमंत्री हैं. राज्यपाल के रूप में मैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ काम करूंगा. मैं उस तरह से कार्य करूंगा जैसा राज्यपाल को संविधान के अनुसार करना चाहिए. मैं निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ दृष्टिकोण से हर चीज पर विचार करूंगा. राज्य के विभिन्न पहलुओं पर विचार करूंगा. सीवी आनंद बोस ने बार-बार कहा कि वह संविधान के मुताबिक काम करेंगे.

Also Read: West Bengal News : केन्द्रीय मंत्री जाॅन बारला ने तूफानगंज कोर्ट में किया सरेंडर

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola