अखिल गिरि के बयान पर ममता बनर्जी ने मांगी माफी कहा - हम सब राष्ट्रपति का सम्मान करते है
Published by : Shinki Singh Updated At : 14 Nov 2022 5:27 PM
राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के जेल मंत्री अखिल गिरि की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई टिप्पणी के लिए माफी मांगी है. हम सब राष्ट्रपति का सम्मान करते है.
राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने राज्य के जेल मंत्री अखिल गिरि की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई टिप्पणी के लिए माफी मांगी है. नबन्ना में सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में ममता बनर्जी ने कहा राष्ट्रपति बहुत खूबसूरत महिला हैं. मैं किसी व्यक्ति के बाहरी सौंदर्य पर विश्वास नहीं करती हैं. केवल बाहर से दिखने में कुछ नहीं होता है. अखिल गिरि ने जो टिप्पणी की वह बेहद गलत है. मैं क्षमाप्रार्थी हूं . मैं पार्टी की ओर से माफी मांगती हूं. किसी पर भी टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए . हम सब राष्ट्रपति का सम्मान करते है. अखिल गिरि को पार्टी की ओर से चेतावनी दी गई है आगे वह इस तरह की गलती करते है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी .
Also Read: ममता बनर्जी ने कहा बंगाल के खिलाफ जनता को भड़काने की रची जा रही है साजिश, अधिकारियों को किया सतर्क
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुभेंदु पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा में कुछ लोग जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे है वह उचित नहीं है. आम जनता को भड़काया जा रहा है और बंगाल को अशांत करने का प्रयास किया जा रहा है. तीन साल के बच्चे के जन्मदिन को लेकर राजनीति की जाती है. आदिवासी महिला पर कटाक्ष किया जाता है. उन्होंने कहा कि अभी सत्ता में हैं, जब सत्ता में नहीं रहेंगे, तो देखेंगे. सबको शब्दों का सही इस्तेमाल करना चाहिए.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केन्द्र 100 दिनों के काम का पैसा नहीं दे रही है. यहां से जीएसटी टैक्स ले जाया जा रहा है. बांगला सड़क योजना सहित अन्य योजना में पैसे नहीं दिये जा रहे हैं. 100 दिन काम का पैसा उनका वैधानिक अधिकार है और वह इसे लेकर रहेंगी. उन्होंने आरोप लगाया कि एक समुदाय के लोगों का नाम मतदाता सूची से काटा जा रहा है. यह किसी एक पार्टी का देश नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










