ePaper

Income Tax Raid: आयकर विभाग ने कोलकाता में की छापामारी, 170 करोड़ से अधिक काला धन मिला

Updated at : 01 Jan 2021 1:05 PM (IST)
विज्ञापन
Income Tax Raid: आयकर विभाग ने कोलकाता में की छापामारी, 170 करोड़ से अधिक काला धन मिला

Income Tax Raid: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में व्यापारिक ठिकानों पर छापामारी के दौरान आयकर विभाग ने 170 करोड़ रुपये से अधिक के कालाधन का पता लगाया है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने यह कार्रवाई इस्पात, संगमरमर और अनाज के कारोबार में शामिल कोलकाता के दो कारोबारी समूहों के खिलाफ की.

विज्ञापन

Income Tax Raid: कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में व्यापारिक ठिकानों पर छापामारी के दौरान आयकर विभाग ने 170 करोड़ रुपये से अधिक के कालाधन का पता लगाया है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने यह कार्रवाई इस्पात, संगमरमर और अनाज के कारोबार में शामिल कोलकाता के दो कारोबारी समूहों के खिलाफ की.

सीबीडीटी ने एक बयान जारी करके यह जानकारी दी है. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा, ‘एक करोड़ रुपये नगद और 1.42 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण जब्त किये गये हैं.’ इनकम टैक्स विभाग के लिए प्रशासनिक प्राधिकरण सीबीडीटी ने कहा कि इस्पात के विनिर्माण और व्यापार, संगमरमर एवं पत्थर तथा अनाज के व्यापार में शामिल कोलकाता के दो समूहों के परिसरों में छापे मारे गये.

बयान में कहा गया है, ‘इन समूहों ने यह स्वीकार किया है कि उन्होंने खुद के बेहिसाब धन को बाहर भेज कर वापस लाने के लिए कागजी या फर्जी कंपनियों का सहारा लिया.’ बयान में कहा गया है कि कुल 178 करोड़ रुपये की गुप्त रखी गयी आय का अब तक पता चला है. इन कारोबारियों के गैरकानूनी कार्यों के बारे में आयकर विभाग की जांच अभी जारी है.

Also Read: विधानसभा चुनावों 2021 के लिए भाजपा संगठन में फेरबदल, सह-संगठन मंत्री शिव प्रकाश बंगाल में होंगे सक्रिय

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में मवेशी तस्करी एवं कोयला तस्करी से जुड़े कारोबारियों के यहां तलाशी अभियान चलाया था. इसी कड़ी में मवेशी तस्करी में लिप्त तृणमूल कांग्रेस के नेता और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के करीबी विनय मिश्रा के यहां छापा मारा था. हालांकि, ऑपरेशन के समय विनय घर में मौजूद नहीं था.

Also Read: Bengal Chunav 2021: मतदाता सूची में नहीं है नाम, तो नहीं कर पायेंगे मतदान, 15 जनवरी को जारी होगा अंतिम वोटर लिस्ट

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola