ePaper

West Bengal : भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा जल्द पूर्व मुख्यमंत्री बन जाएंगी ममता बनर्जी

Updated at : 26 Nov 2022 4:10 PM (IST)
विज्ञापन
suvendu adhikari attacks mamata banerjee ram navami leave and hinduism

रामनवमी की छुट्टी की घोषणा को शुभेंदु ने बताया ममता का डर.

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती देते हुए कहा है कि जल्द ही उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री बना दूंगी.बंगाल में ममता बनर्जी का समय खत्म हो गया है जैसे उन्हें नंदीग्राम में हराया था आगे भी उन्हें वैसे ही हराने की योजना तैयार की जा रही है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती देते हुए कहा है कि जल्द ही उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री बना दूंगा. इसको लेकर भाजपा की तैयारियां शुरु हो गई है. कोई अगर किसी का बार-बार अपमान करता है तो उसको क्षमा नहीं किया जाता है. उसका बदला लिया जाता है. बंगाल में ममता बनर्जी का समय खत्म हो गया है जैसे उन्हें नंदीग्राम में हराया था आगे भी उन्हें वैसे ही हराने की योजना तैयार की जा रही है.उत्तर 24 परगना जिले के ठाकुरनगर में मतुआ समुदाय को लेकर भाजपा की ओर से आयोजित एक जनसभा के दौरान भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहीं.

Also Read: कतर में FIFA World Cup, ब्राजील, अर्जेंटीना और जर्मनी में बंटे कोलकाता के फुटबॉल प्रेमी
बंगाल में सीएए लागू होने से कोई रोक नहीं सकता : शुभेंदु

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार पर जमकर हमला करते हुए कहा कि बंगाल में सीएए लागू होने से कोई रोक नहीं सकता. भाजपा जो कहती है वह करती है. सीएए पास हुआ है, तो जल्द ही लागू भी होगा. दम है तो ममता बनर्जी इसे रोक कर दिखाये. ठाकुरनगर के ठाकुरबाड़ी में केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर के साथ श्री अधिकारी ने ठाकुरनगर में मंदिर में पूजा अर्चना की. फिर जनसभा को संबोधित करते हुए श्री अधिकारी ने कहा कि बंगाल में आगामी दिन डबल इंजन की सरकार बनेगी, जिस तरह से यूपी में योगी मॉडल पर विकास हो रहा है, ठीक उसी तरह से बंगाल में भी डबल इंजन की सरकार में विकास होगा.

बंगाल में भी होगी डबल इंजन की सरकार

श्री अधिकारी ने कहा कि गत लोकसभा चुनाव में 18 सीटों से हारने वाली ममता बनर्जी सोची थी कि अब यहां आग लगाना होगा, तो सीएए के खिलाफ रैली निकाली. सिंथी मोड़ से श्यामबाजार तक ममता बनर्जी सीएए के विरोध में रैली निकाली थी. लेकिन सीएए से किसी को भगाने और किसी की नागरिकता छीनने की बात नहीं है. बल्कि नागरिका देने की बात है. ममता बनर्जी वोट की राजनीति करती है लेकिन मोदी जी विकास की राजनीति करते है. पांच किलो चावल और गेंहू सबको मिलता है. नरेंद्र मोदी कोई भेदभाव नहीं करते है.

Also Read: कोलकाता: संयुक्त किसान मोर्चा आज दोपहर 2 बजे राजभवन तक निकालेगा विशाल मार्च

रिपोर्ट : मनोरंजन सिंह उत्तर 24 परगना

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola