ePaper

EPFO के ब्याज का पैसा कब आएगा? जानें कैसे चेक करें अपने खाते का बैलेंस

Updated at : 24 Aug 2023 10:51 AM (IST)
विज्ञापन
EPFO के ब्याज का पैसा कब आएगा? जानें कैसे चेक करें अपने खाते का बैलेंस

EPFO News: भविष्य निधि (Employee Provident Fund) के खाताधारकों के लिए इस महीने एक जरूरी खबर है. केंद्र सरकार के द्वारा खाताधारकों को बड़ा तोहफा देते हुए ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की गयी है. इस वर्ष EPFO जमा राशि पर 8.15 फीसदी ब्याज देगा.

विज्ञापन
undefined

भविष्य निधि (Employee Provident Fund) के खाताधारकों के लिए इस महीने एक जरूरी खबर है. बताया जा रहा है कि अगस्त के महीने के अंत तक खाताधारकों के जमा राशि पर मिलने वाला ब्याज उनके खाते में जमा हो जाएगा. केंद्र सरकार के द्वारा खाताधारकों को बड़ा तोहफा देते हुए ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की गयी है. इस वर्ष EPFO जमा राशि पर 8.15 फीसदी ब्याज देगा.

undefined

पीएफ अकाउंट का कैसे चेक करें बैलेंस

ईपीएफओ अकाउंट में अपना बैलेंस चेक करने के लिए https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाएं. यहां अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) और पासवर्ड से लॉग इन करें. यदि आपने अपना यूएएन सक्रिय नहीं किया है, तो आप लॉगिन पृष्ठ पर “यूएएन सक्रिय करें” पर क्लिक करके ऐसा कर सकते हैं. लॉग इन करने के बाद, “देखें” अनुभाग पर जाएं और अपने ईपीएफ खाते की शेष राशि, योगदान और लेनदेन देखने के लिए “पासबुक” पर क्लिक करें.

undefined

यूएएन नंबर को आधार नंबर से करना होगा लिंक

ईपीएफओ सदस्यों को खाते में आने वाले ब्याज की रकम पाने के लिए सबसे पहले जरूरी है कि यूएएन नंबर को आधार नंबर से लिंक करना बेहद जरूरी है. इसके साथ ही, कर्मचारियों ने नया खाता खोला हैं या अकाउंट के डिटेल्स में कोई बदलाव किया है, उन्हें भी आधार लिंक करना जरूरी है.

undefined

पहले मिलता था 8.10 प्रतिशत ब्याज

ईपीएफओ ने मार्च 2022 में 2021-22 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर को घटाकर 8.10 प्रतिशत कर दिया है. यह 1977-78 के बाद से सबसे कम ब्याज दर थी, जब ईपीएफ ब्याज दर आठ प्रतिशत थी. बता दें कि हाल ही में श्रम मंत्रालय ने बताया कि आंकड़ों से पता चलता है कि मई में 3,673 प्रतिष्ठानों ने अपने कर्मचारियों को ईपीएफओ के सामाजिक सुरक्षा दायरे में शामिल किया है.

undefined

क्या है ईपीएफओ

भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय के द्वारा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की स्थापना 1951 में की गयी थी. भारत सरकार की इस वैधानिक संस्थान के द्वारा लोगों को सेवानिवृत्ति के लिए बचत करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. पीएफ पर मौजूदा ब्याज दर 8.15 फीसदी है.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Madhuresh Narayan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola