ड्राइविंग लाइसेंस का जल्द करा लें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 12 मार्च के बाद नहीं कर सकेंगे अप्लाई

वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. अगर किसी व्यक्ति का पुराना ड्राइविंग लाइसेंस है और उसने अब तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, तो इस काम को जल्दी से करा लेना होगा. जिससे भविष्य में आपको किसी प्रकार की कोई समस्या न हो.
Driving Licence Online Apply वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. अगर किसी व्यक्ति का पुराना ड्राइविंग लाइसेंस है और उसने अब तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, तो इस काम को जल्दी से करा लेना होगा. दरअसल, परिवहन विभाग की ओर से पुराने ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन रजिस्टर्ड कराने का एक और मौका दिया जा रहा है. ऐसे में अगर आपने भी अभी तक अपना पुराना ड्राइविंग लाइसेंस का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन नहीं किया है, तो इस काम आप फटाफट करा लें, जिससे भविष्य में आपको किसी प्रकार की कोई समस्या न हो.
पुराने ड्राइविंग लाइसेंस धारकों को परिवहन विभाग की ओर से आखिरी मौका दिया जा रहा है. परिवहन विभाग ने देश के सभी जिलों के डीटीओ को हस्तलिखित डीएल को जल्द से जल्द ऑनलाइन करने का निर्देश दिया है. बताया गया है कि भारत सरकार के सारथी वेबपोर्टल पर 12 मार्च के बाद से अप्लाई नहीं कर सकेंगे. सरकारी निर्देश के बाद ऐसे लोग जिनका डीएल बुकलेट या हाथ से लिखकर जारी हुआ था, उन सभी लोगों को जल्दी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा लेना चाहिए, क्योंकि ये सब अब ऑनलाइन हो जाएगा. इसके लिए 12 मार्च इवनिंग 4 बजे तक का समय दिया गया है. इस समय तक परिवहन कार्यालयों में मूल लाइसेंस के साथ एंट्री कराना जरूरी है.
उल्लेखनीय है कि आज के बदलते डिजिटल युग में परिवहन विभाग भी डिजिटल हो रहा है. यही वजह है कि ड्राइविंग लाइसेंस को ऑनलाइन करने का फैसला लिया गया. दरअसल, हाथ से लिखे हुए डीएल को साथ रखना एक बड़ी समस्या थी. वहीं, ऑनलाइन होने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस हमारे मोबाइल फोन में भी वह आसानी से उपलब्ध हो सकेगा. ऑनलाइन पोर्टल पर आपके डीएल की पूरी जानकारी उपलब्ध रहेगी और इसे वाहन मालिक आसानी से और बिना किसी भय या डर के यूज कर सकेंगे.
Also Read: भारत में 12 से 18 साल तक के बच्चों की दी जाने वाली वैक्सीन Corbevax के बारे में यहां जानिए सबकुछ
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




