PM Kisan की 9वीं किस्त का पैसा 9 अगस्त को किया जाएगा जारी, ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना नाम

सरकार ने इस बात का ऐलान किया है कि भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर किसानों को पीएम किसान योजना के तहत 9वीं किस्त के पैसे डाले जाएंगे.
PM Kisan Samman Nidhi : पीएएम किसान सम्मान निधि योजना यानी पीएम किसान योजना के तहत देश के लाखों किसानों के लिए बेहद जरूरी खबर है. सरकार ने इस बात का ऐलान किया है कि भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर किसानों को पीएम किसान योजना के तहत 9वीं किस्त के पैसे डाले जाएंगे. अभी हाल ही में केंद्रीय राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा है कि आगामी 9 अगस्त 2021 को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के किसानों के बैंक खातों में राशि डाली जाएगी.
किसानों को चार महीनों पर मिलते हैं 2000 रुपये
सरकार की ओर से देश के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत साल में 6000 रुपये का भुगतान आर्थिक सहायता के तौर पर किया जाता है. अब तक लाखों किसानों के बैंक खातों में सरकार की ओर से 8 किस्तों का पैसा जारी किया जा चुका है. सरकार किसानों को एक साल के दौरान तीन किस्तों में 6000 हजार रुपये का भुगतान करती है. प्रत्येक चार महीने पर उन्हें 2000 रुपये प्रदान किए जाते हैं.
ऐसे चेक करे लिस्ट में अपना नाम
-
सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा.
-
इसके होमपेज पर आपको Farmers Corner का ऑप्शन दिखाई देगा.
-
Farmers Corner सेक्शन के भीतर आपको Beneficiaries List के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
-
फिर आपको ड्रॉप डाउन लिस्ट से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव को सेलेक्ट करना होगा.
-
इसके बाद अपको Get Report पर क्लिक करना होगा. इसके बाद लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.
जरूरी जानकारी
इस योजना के तहत हर वित्त वर्ष में मोदी सरकार किसानों को 6000 रुपये 2000-2000 की तीन किस्तों में देती है. इसके तहत हर साल की पहली किस्त एक अप्रैल से 31 जुलाई, दूसरी किस्त एक अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी किस्त एक दिसंबर से 31 मार्च के बीच लाभुक के खाते में आती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




