Tata Group की एक और कंपनी का वजूद होगा खत्म, NCLT से मिली मंजूरी, शेयर के भाव में आयी तेजी

Updated:
विज्ञापन

Tata Metaliks Merger: राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने टाटा मेटालिक्स लिमिटेड को उसकी मूल कंपनी टाटा स्टील में विलय की मंजूरी दे दी है. इससे अनुषंगी कंपनी के वित्तीय परिणामों की घोषणा से पहले निदेशक मंडल की बैठक रद्द कर दी गई है.

विज्ञापन
undefined

Tata Group में इन दिनों मर्जर का सिलसिला चल रहा है. कई छोटी कंपनियों का मर्जर किया जा चूका है या मर्जर की तैयारी चल रही है. इस बीच, राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने टाटा मेटालिक्स लिमिटेड (Tata Metalik Merger) को उसकी मूल कंपनी टाटा स्टील में विलय की मंजूरी दे दी है. इससे अनुषंगी कंपनी के वित्तीय परिणामों की घोषणा से पहले निदेशक मंडल की बैठक रद्द कर दी गई है.

विज्ञापन
undefined

टाटा मेटालिक्स ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कंपनी के वित्तीय नतीजे घोषित करने के लिए 12 जनवरी को होने वाली निदेशक मंडल की बैठक रद्द कर दी गई है. एनसीएलटी ने मेटालिक्स को अपने मूल कंपनी में मर्जर की मंजूरी गुरुवार को दे दी थी.

Also Read: Tata Group IPO: आने वाला है टाटा समूह के ऑटो कंपोनेंट का आईपीओ! जानें क्या है इस साल कंपनी की योजना
undefined

कंपनी के अनुसार, एनसीएलटी मुंबई ने बृहस्पतिवार को टाटा मेटालिक्स के मूल कंपनी टाटा स्टील लिमिटेड में विलय की योजना को मंजूरी देने का आदेश सुनाया. टेटा मेटालिक्स ने कहा कि आदेश की घोषणा के साथ 31 दिसंबर 2023 को समाप्त तिमाही और (वित्त वर्ष 2023-24 के) नौ महीनों के टाटा मेटालिक्स के वित्तीय परिणामों पर टाटा स्टील के वित्तीय परिणामों के साथ गौर किया जाएगा.

undefined

मर्जर की सूचना के बाद कंपनी के शेयर में तेज उछाल देखने को मिला, दोपहर 2.45 बजे कंपनी का शेयर 0.96 प्रतिशत यानी 10.10 रुपये की तेजी के साथ 1,066.25 रुपये पर कारोबार कर रहा था. कंपनी ने निवेकों को पिछले छह महीने में 29.34 प्रतिशत का रिटर्न दिया है.

undefined

टाटा मेटालिक्स का सितंबर तिमाही में कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा था. कंपनी इनकम 758.05 करोड़ रुपये हो गयी थी. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने 881.77 करोड़ रुपये कमाया था. हालांकि, कंपनी का खर्च जुलाई-सितंबर 2023 में 696.41 करोड़ रुपये था तो पिछले साल 861.41 करोड़ रुपये थी.

undefined

जुलाई-सितंबर 2023 में कंपनी का EBITDA 90.1 करोड़ रुपये और EBITDA मार्जिन 11.9 फीसदी रहा.बता दें कि टाटा मेटालिक्स लिमिटेड फाउंड्री ग्रेड पिग आयरन के निर्माण में लगी हुई है. कंपनी एंड-टू-एंड टेक सर्विस की एक चेन प्रोवाइड करती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola