ePaper

ई-कॉमर्स सेक्टर में धमाकेदार एंट्री मारने की तैयारी में TATA, इन दो कंपनियों की खरीद सकता है हिस्सेदारी

Updated at : 15 Oct 2020 4:56 PM (IST)
विज्ञापन
ई-कॉमर्स सेक्टर में धमाकेदार एंट्री मारने की तैयारी में TATA, इन दो कंपनियों की खरीद सकता है हिस्सेदारी

देश का सबसे पुराना और दिग्गज बिजनेस ग्रुप टाटा समूह अब ई-कॉमर्स सेक्टर में धमाकेदार तरीके से एंट्री मारने की तैयारी में जुट गया है. सूत्रों के हवाले से मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, टाटा ग्रुप बिजनेस टु बिजनेस मार्केटप्लेस इंडिया मार्ट (IndiaMart InterMesh Ltd) में हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रहा है. इसके साथ ही, टाटा समूह सुपरमार्केट ग्रॉसरी सप्लाईज प्राइवेट यानी बिगबास्केट में भी निवेश कर सकता है. इस साल इंडियामार्ट के शेयर इस साल 142 फीसदी चढ़ा है, जिससे उसकी मार्केट वैल्यू करीब 2 अरब डॉलर हो गई है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश का सबसे पुराना और दिग्गज बिजनेस ग्रुप टाटा समूह अब ई-कॉमर्स सेक्टर में धमाकेदार तरीके से एंट्री मारने की तैयारी में जुट गया है. सूत्रों के हवाले से मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, टाटा ग्रुप बिजनेस टु बिजनेस मार्केटप्लेस इंडिया मार्ट (IndiaMart InterMesh Ltd) में हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रहा है. इसके साथ ही, टाटा समूह सुपरमार्केट ग्रॉसरी सप्लाईज प्राइवेट यानी बिगबास्केट में भी निवेश कर सकता है. इस साल इंडियामार्ट के शेयर इस साल 142 फीसदी चढ़ा है, जिससे उसकी मार्केट वैल्यू करीब 2 अरब डॉलर हो गई है.

शुरुआती चरण में है बातचीत

सूत्रों के अनुसार, टाटा ग्रुप और इंडियामार्ट के बीच बातचीत अभी शुरुआती चरण में है. इस बारे में टाटा के प्रतिनिधि ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, जबकि बिगबास्केट के एक संस्थापक ने भी कोई टिप्प्णी नहीं की. ब्लूमबर्ग के एक सवाल के जवाब में इंडियामार्ट के फाउंडर और सीईओ दिनेश अग्रवाल ने मीडिया में चल रही खबरों को खंडन करते हुए कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है कि निवेश या अधिग्रहण को लेकर इंडियामार्ट की टाटा ग्रुप के साथ कोई बात चल रही है.

ऑनलाइन मार्केटिंग में होड़ है तेज

टाटा समूह ऐसे समय में ई-कॉमर्स बाजार में कदम रखने की तैयारी कर रहा है, जब देश के ऑनलाइन शॉपिंग मार्केट में होड़ लगी हुई है. अभी इसमें अमेजन और फ्लिपकार्ट का दबदबा है, जबकि मुकेश अंबानी की कंपनी जियोमार्ट भी अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए पूरा जोर लगा रही है. टाटा भी अधिग्रहण के जरिए इसमें अपने लिए जगह बनाने की तैयारी में है. इस सेक्टर में दिग्गज कंपनियों की बढ़ती होड़ की वजह देश में ऑनलाइन शॉपिंग का बढ़ता क्रेज बताया जा रहा है.

डिजिटल ऐप पर ध्यान होगा केंद्रित

सूत्रों के अनुसार, टाटा समूह अधिग्रहण के अलावा अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए निवेशक जुटाना चाहता है. टाटा का डिजिटल प्लेटफॉर्म एक ई-कॉमर्स ऐप पर केंद्रित होगा. अभी का सारा ऑनलाइन कारोबार इसके अधीन होगा. इनमें तनिष्क ज्वेलरी स्टोर्स, टाइटन वॉच शोरूम, स्टार बाजार सुपरमार्केट्स, ताज होटल्स की चेन और स्टारबक्स कॉर्प के साथ वाला संयुक्त उपक्रम भी शामिल है.

Also Read: कमजोर ग्लोबल ट्रेंड से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट से निवेशकों को लगी 3.3 लाख करोड़ रुपये की चोट

Posted By : Vishwat Sen

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola