ePaper

Stock Market Today: तेजी के साथ हुई मार्केट की शुरूआत, जानिए क्या है कारण

Updated at : 21 Jul 2025 10:08 AM (IST)
विज्ञापन
Stock Market Today

Stock Market Today

Stock Market Today: आज शेयर बाजार की शुरूआत हल्की तेजी के साथ हुई है. आइयें जानते है इसके क्या कारण है. इस आर्टिकल में जानिए कौन कौन से फैक्टर बाजार की चाल तय करेगें.

विज्ञापन

Stock Market Today: आज सोमवार (21 जुलाई) को शेयर बाजार ट्रेडिंग सेशन की हल्की तेजी के साथ शुरुआत हुई. सेंसेक्स में 30 अंकों की तेजी के साथ ट्रेडिंग हो रही थी, निफ्टी 25,000 के नीचे ट्रेड कर रहा था. बैंक निफ्टी में 235 अंकों की तेजी थी.

सेंसेक्स 161 अंक ऊपर 81,918 पर खुला, निफ्टी 31 अंक ऊपर 24,999 पर खुला. बैंक निफ्टी 275 अंक ऊपर 56,558 पर खुला. करेंसी मार्केट में रुपया 7 पैसे कमजोर होकर 86.21/$ पर खुला.

बाजार में किस चीज का हो रहा है असर

  • अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील की चर्चाएं.
  • मेटल की कीमतों में तेजी.
  • बड़े बैंकिंग और कॉर्पोरेट नतीजे.
  • विदेशी निवेशकों की बिकवाली
  • संसद सत्र की शुरुआत
  • IPO लिस्टिंग पर निवेशकों की नजरों रहेंगी.

ये सभी फैक्टर बाजार की चाल तय करेंगे.

भारत और अमेरिका के बीच पांचवें चरण की बातचीत पूरी हो गई है, लेकिन ट्रेड डील का कोई औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है.
कॉपर, जिंक और एल्युमिनियम की कीमतों में मजबूती देखी गई है. घरेलू बाजार में सोना 500 रुपए की तेजी के साथ 98,000 रुपए के ऊपर पहुंच गया है, वहीं चांदी 500 रुपए बढ़कर 1.13 लाख के पास है.

FII की बिकवाली जारी

शुक्रवार 18 जुलाई 2025 को FIIs ने कैश सेगमेंट में 375 करोड़ की खरीदारी के बावजूद कुल 3,197 करोड़ की शुद्ध बिकवाली की. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने लगातार 10वें दिन बाजार में खरीदारी की और 2,100 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे.

Also Read: भारत बना No.1, डिजिटल दुनिया में मचा रहा धमाल

विज्ञापन
Shailly Arya

लेखक के बारे में

By Shailly Arya

मैं एक बिजनेस पत्रकार हूं और फिलहाल प्रभात खबर में काम कर रही हूं. इससे पहले मैंने इकोनॉमिक टाइम्स, दैनिक भास्कर और ABP न्यूज़ जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. मुझे कुल मिलाकर 1.5 साल से ज्यादा का अनुभव है. फाइनेंसियल लिटरेसी के बारे में हर किसी को पता होना चाहिए. शेयर बाज़ार हो या म्यूचुअल फंड, मेरा मकसद है कि हर आम इंसान को समझ में आए कि उसका पैसा कैसे काम करता है और कैसे बढ़ता है. मैं मानती हूं जानकारी तभी काम की होती है जब वो समझ में आए. इसलिए मैं लाती हूं बिज़नेस की बड़ी ख़बरें, आसान शब्दों में और आपके लिए. आइए, बिजनेस की दुनिया को थोड़ा और आसान बनाएं साथ मिलकर.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola