ePaper

अप्रत्याशित चुनावी नतीजों के खौफ से उबरा बाजार, 948.83 अंक पर उछला सेंसेक्स

Updated at : 05 Jun 2024 10:07 AM (IST)
विज्ञापन
अप्रत्याशित चुनावी नतीजों के खौफ से उबरा बाजार, 948.83 अंक पर उछला सेंसेक्स

गुरुवार को तेज बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार. फाइल फोटो.

Stock Market: बुधवार को प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स ने 954.88 या 1.32 बढ़त के साथ 73,033.9 अंक पर बेल बजाई थी. वहीं, निफ्टी भी 243.85 अंक या 1.11 फीसदी की मजबूती के साथ 22,128.3 अंक पर था.

विज्ञापन

Stock Market: 18वीं लोकसभा के चुनाव के अप्रत्याशित नतीजों से मंगलवार 4 जून 2024 को धराशायी हुआ शेयर बाजार बुधवार 5 जून 2024 को खौफ से उबर गया. बाजार का शुरुआती कामकाज मजबूती के साथ शुरू हुआ. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 948.83 अंक की बढ़त के साथ 73,027.88 अंक पर खुला. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी ने भी 247.1 मजबूत 22,131.60 अंक से अपने कारोबार की शुरुआत की. हालांकि, बुधवार को प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स ने 954.88 या 1.32 बढ़त के साथ 73,033.9 अंक पर बेल बजाई थी. वहीं, निफ्टी भी 243.85 अंक या 1.11 फीसदी की मजबूती के साथ 22,128.3 अंक पर था.

टॉप गेनर और लूजर शेयर

घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, यूनाइटेड स्प्रीट्स, डाबर इंडिया, ब्रिटेनिया, वोडाफोन आइडिया, इमामी, बीकाजी फूड्स और मैरिको के शेयरों में तेजी देखी गई. वहीं, जिन कंपनियों के शेयरों में नरमी देखी गई, उनमें आरईसी, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, एसबीआई, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, जीएमएम फॉडलर, अनुपम रसायन और ईपीएल शामिल हैं.

और पढ़ें: चुनावी नतीजे देख चीत्कार उठा बाजार, 4,389.73 अंक लोट गया सेंसेक्स

एशियाई बाजारों का हाल

वहीं दुनिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो एशियाई शेयर बाजारों में जापान के निक्केई में नरमी का रुख बना हुआ है. वहीं, हांगकांग के हैंगसेंग और अमेरिका के डाऊ जोंस में मजबूती बनी हुई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.34 फीसदी मजबूत होकर 2,336.57 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोना 118 रुपये की मजबूती के साथ 72,115 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया. इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में क्रूड ऑयल और ब्रेंट क्रूड में कमजोरी देखी गई. क्रूड ऑयल कमजोर होकर 73.22 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 77.51 रुपये प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

और पढ़ें: Gold Price: 450 रुपये की तेजी के साथ सोना मस्त, चांदी चमकी

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola