तगड़ी उछाल से बुल डांस कर रहा शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 281 अंकों की ऊंची छलांग
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 03 Dec 2024 10:03 AM
bull dance in stock market
Stock Market: शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 17 शेयर बढ़त और 13 शेयर नुकसान के साथ कारोबार कर रहे हैं. एनएसई के 2387 में से 1896 शेयर हरे निशान पर और 438 शेयर लाल निशान पर हैं.
Stock Market: वैश्विक स्तर पर चौतरफा सकारात्मक रुख की वजह से मंगलवार 3 दिसंबर 2024 को घरेलू शेयर बाजार तगड़ी उछाल के साथ खुला. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 281.12 अंक की ऊंची छलांग लगाते हुए 80,529.20 अंक पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 33.40 अंकों की बढ़त के साथ 24,309.45 अंकों पर अपने कारोबार की शुरुआत की. सोमवार को सेंसेक्स 445.29 अंक या 0.56% की जोरदार तेजी के साथ 80,248.08 अंक और निफ्टी 140.85 अंक या 0.58% की बढ़त के साथ 24,271.95 अंक पर बंद हुआ था.
मुनाफे में अदाणी पोर्ट्स
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 17 शेयर बढ़त और 13 शेयर नुकसान के साथ कारोबार कर रहे हैं. एनएसई के 2387 में से 1896 शेयर हरे निशान पर और 438 शेयर लाल निशान पर हैं, जबकि 53 शेयरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ. आज के कारोबार में अदाणी पोर्ट्स का शेयर टॉप गेनर बना हुआ है. बीएसई में इसका शेयर 3.22% उछलकर 1254.80 रुपये और एनएसई में 3.06% की तेजी के साथ 1252.95 रुपये पर कारोबार कर रहा है. वहीं, एफएमसीजी कंपनी आईटीसी का शेयर नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है. बीएसई में इसका शेयर 2.25% गिरकर 466.40 रुपये और 2.40% नुकसान के साथ 465.75 रुपये पर पहुंच गया.
इसे भी पढ़ें: ऊंट ने की बाइक की सवारी, देखें वीडियो
वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख
आज वैश्विक बाजारों में चौतरफा सकारात्मक रुख दिखाई दे रहा है. एशिया के दूसरे बाजारों में जापान के निक्केई, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी, हांगकांग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट में जोरदार तेजी है. यूरोपीय और अमेरिकी बाजार भी सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड सालाना आधार पर 6.62% टूटकर 71.91 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.
इसे भी पढ़ें: सोने-चांदी की खरीद में अब मचेगी लूट, शादी के सीजन में भारी गिरावट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










