ePaper

सोने-चांदी की खरीद में अब मचेगी लूट, शादी के सीजन में भारी गिरावट

Updated at : 03 Dec 2024 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
सोने-चांदी की खरीद में अब मचेगी लूट, शादी के सीजन में भारी गिरावट

Gold Rate

Gold Rate: इजरायल और लेबनान में हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम समझौते के बाद सुरक्षित-निवेश विकल्प में कमी आने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सस्ता हो गया. एमसीएक्स के वायदा कारोबार में 23.50 डॉलर प्रति औंस यानी 0.88% गिरकर 2,657.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया.

विज्ञापन

Gold Rate: देश के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की खरीद में अब लूट मचने वाली है. इसका कारण यह है कि शादी के सीजन के दौरान सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आ गई है. ऑल इंडिया बुलियन एसोसिएशन (एआईबीए) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख की वजह से सोमवार 2 दिसंबर 2024 को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपये की गिरावट के साथ 79,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई. शुक्रवार 29 नवंबर 2024 को 99.9% शुद्धता वाली सोने की कीमत 79,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी.

दिल्ली में चांदी 2200 रुपये सस्ती

औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की कमजोर उठान की वजह से चांदी भी 2,200 रुपये लुढ़ककर 90,000 रुपये प्रति किलोग्राम रही. शुक्रवार 29 नवंबर 2024 को यह 92,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. 99.5% शुद्धता वाले सोने की कीमत 200 रुपये गिरकर 78,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. शुक्रवार को सोना 79,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था.

वायदा कारोबार में सोना सस्ता

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के वायदा कारोबार में 23.50 डॉलर प्रति औंस यानी 0.88% गिरकर 2,657.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के सहायक उपाध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा कि एशियाई कारोबार के दौरान 2,621 अमेरिकी डॉलर के दिन के कारोबार के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद सोने की कीमत में गिरावट जारी रही. उन्होंने कहा कि सोने की कीमत में गिरावट की वजह डॉलर में सुधार होना है.

इसे भी पढ़ें: बिहार CHO परीक्षा: माउस पकड़कर बैठे रहे अभ्यर्थी, रिमोट एप से सॉल्वर गिरोह दे रहा था सवालों का जवाब

इजरायल-लेबनान के बीच समझौते से गिर गया सोना

कोटक सिक्योरिटीज के सहायक कमोडिटी रिसर्च उपाध्यक्ष कायनात चैनवाला ने कहा कि इजरायल और लेबनान में हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम समझौते के बाद सुरक्षित-निवेश विकल्प में कमी आने से पिछले हफ्ते कॉमेक्स सोना कमजोर रुख के साथ बंद हुआ. उन्होंने कहा कि लगातार मुद्रास्फीति के बारे में चिंताओं ने अगले साल दरों में कटौती की गति के बारे में संदेह पैदा किया है. एशियाई कारोबार में चांदी भी 1.36% गिरकर 30.69 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर रही.

इसे भी पढ़ें: राजेंद्र बाबू ने बोकारो को दिया था एशिया का पहला बारूद प्लांट, जानें आज क्या है स्थिति

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola