ePaper

शुरुआती कारोबार में मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 147.65 अंक की छलांग

Updated at : 12 Jun 2024 2:13 PM (IST)
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 147.65 अंक की छलांग

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार. एआई जेनरेटेड फोटो

Stock Market: घरेलू शेयर बाजार के प्री-ओपन में सेंसेक्स ने 129.77 अंक या 0.17 फीसदी की मजबूती के साथ 76,613.5 अंक पर घंटी बजाई. वहीं, निफ्टी भी 109.25 अंक या 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 23,374.1 अंक पर कामकाज की शुरुआत की.

विज्ञापन

Stock Market: वैश्विक बाजारों की नरमी के बीच भारतीय शेयर बाजार ने केंद्र में मोदी 3.0 सरकार के मंत्रियों के कार्यभार संभालने के दूसरे दिन बुधवार 12 जून 2024 को मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की. प्री-ओपन में शेयर बाजार तेजी के साथ खुला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 147.65 अंक या 0.19 फीसदी की मजबूती के साथ 76,604.24 अंक के स्तर पर खुला. वहीं निफ्टी ने भी 48.70 अंक या 0.21 फीसदी 23,313.50 अंक के स्तर पर अपने कारोबार की शुरुआत की. हालांकि, मंगलवार 11 जून 2024 को बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 33.49 अंक या 0.04 फीसदी टूटकर 76,456.59 अंक पर बंद हुआ. हालांकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 5.65 अंक या 0.02 फीसदी की मजबूती के साथ 23,264.85 अंक के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, बैंक निफ्टी में 75.15 अंक की कमजोरी देखी गई.

किन-किन कंपनियों के शेयर हुए मजबूत

घरेलू शेयर बाजार के प्री-ओपन में सेंसेक्स ने 129.77 अंक या 0.17 फीसदी की मजबूती के साथ 76,613.5 अंक पर घंटी बजाई. वहीं, निफ्टी भी 109.25 अंक या 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 23,374.1 अंक पर कामकाज की शुरुआत की. बाजार खुलने के साथ 2001 शेयरों में मजबूती बनी हुई है, जबकि 496 कंपनियों के शेयरों में नरमी का रुख बना हुआ है. वहीं, 105 शेयर ऐसे हैं, जिनमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं देखा जा रहा है.

टॉप गेनर और लूजर शेयर

शुरुआती कारोबार में ओएनजीसी, जीएमआर एयरपोर्ट, आईआरसीटीसी, पेट्रोनेट एलएनजी, सन टीवी नेटवर्क, भेल, अशोक लेलैंड, वोडाफोन आइडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनांशियल और टाटा केमिलकल्स के शेयरों में तेजी देखी गई. वहीं, इंटरग्लोब एविएशन, रैमको सीमेंट्स, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, हिंद कॉपर, चोला इन्वेस्टमेंट, कोटक महिंद्रा, हैवेल्स इंडिया, ग्लेनमार्क, ट्रेंट, ल्यूपिन और एशियन पेंट के शेयरों ने नरमी के साथ कामकाज की शुरुआत की.

और पढ़ें: भाजपा में कौन होंगे अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष? 30 जून को समाप्त होगा जेपी नड्डा का कार्यकाल

वैश्विक बाजारों का रुख

दुनिया के दूसरे बाजारों में एशियाई बाजारों की बात करें, तो जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट में नरमी का रुख है. वहीं, जकार्ता कंपोजिट, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और ताइवान के ताइवान वेटेड मजबूत दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, अमेरिकी डाऊ जोंस मंगलवार को कमजोर होकर बंद हुआ. वैश्विक बाजार में सोना कमजोरी के साथ 2314.10 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है, जबकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोना मजबूती के साथ 71,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है. इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल मजबूत होकर 78.32 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 82.29 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

और पढ़ें: Gold Price: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती से सोना का बढ़ गया दाम, चांदी हुई कमजोर

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola